World Vegan Day 2022 | विश्व शाकाहारी दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है?

Spread the love

(World Vegan day 2022,Vegan day क्यों मनाया जाता है, क्या है महत्व, वीगन डाइट व उसके फायदे, सेलेब्रिटीज जो लेते हैं Vegan Diet)

हर साल पूरा विश्व 1 November को World Vegan day (विश्व शाकाहारी दिवस) के रूप में मनाता है।

आप में से शायद बहुत कम लोग शाकाहारी होंगे। लेकिन अगर आप मांसाहारी है तो आपने चिकन मटन की शॉप में मरने से पहले उस छटपटाते हुए प्राणी को देखा है। अगर नहीं देखा तो एक बार जरूर देखिएगा। तब शायद हममें से बहुत से लोगों को दूसरे प्राणियों के जीवन का मूल्य समझ आये।

World Vegan day मनाने के पीछे एक बड़ा कारण यही है,, दूसरे प्राणियों के जीवन के महत्व को समझा जाए।

अगर हम बात करें शाकाहारी लोगों की, तो पूरे विश्व में शाकाहारी लोगों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Vegan(शुद्ध शाकाहारी) और vegeterian(शाकाहारी) दोनों में बहुत अंतर है।

Vegan से मतलब है शुद्ध शाकाहारी होने का और Vegiterian से मतलब है शाकाहारी।

आज इस अर्टिकल में हम आपको बतायेंगे Vegan diet क्या है और vegan diet के क्या – क्या फायदे हैं और साथ ही बॉलीवुड के वो जाने माने चेहरे जो फॉलो करते हैं vegan diet।

World Vegan Day क्यों मनाया जाता है

World Vegan day 2022
World Vegan Day 2022

image source : wikipedia.org

पिछले कुछ सालों से विश्व शाकाहारी दिवस या World Vegan day काफी ट्रेंडिंग रहा है क्योकिं ना केवल आम जनता बल्कि बड़े बड़े सेलेब्रिटीज भी अब vegan diet फॉलो करते हैं ।

हर साल 1 November को लोगों को शाकाहारी भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए और vegan diet के प्रति प्रेरित करने के लिए World vegan day [2022 ] या विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है।

यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम सबको शाकाहारी जीवन जीना चाहिए और केवल प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स ही अपने भोजन में शामिल करने चाहिए। शाकहारी जीवन शैली हमें बहुत सी बीमारियों से दूर रखता है। मांसाहारी जीवन शैली कई बीमारियों को जन्म देता है।

विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास (World Vegan Day History in hindi)

world Vegan day पहली बार 1994 में UK Vegan Society द्वारा मनाया गया था।और यह vegan society 1944 में बनाई गयी थी।

1994 में दि वीगन सोसाइटी के अध्यक्ष लुईस वालिस द्वारा संगठन के 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर World Vegan day मनाने का निश्चय किया गया और तभी से हर साल 1 November को विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्व शाकाहारी दिवस का महत्व | Importance of Word Vegan day

हर किसी दिन को मनाने के पीछे कोई कारण और उद्देश्य जरूर होता है। World Vegan day सेलिब्रेट करने के पीछे का उद्देश्य है -जानवरों के प्रति जो हमारी क्रूरता है और जो सोच है , उस सोच और अपने व्यवहार में बदलाव लाना।

पशुओं में भी हमारी तरह ही जीवन होता है और उन्हें भी हमारी तरह जीने का पूरा अधिकार है। इसी भावना के साथ पूरा विश्व world Vegan day को सेलिब्रेट करता है। शायद इस तरह से हमारे अंदर कोई बदलाव आ सके।

वीगन डाइट क्या है (Vegan diet kya hai)

World vegan day 2022
World Vegan Day 2022 (Vegan diet)

आमतौर पर हम सभी लोग जो कि मांस मच्छी नहीं खाते हमें लगता है हम सभी वीगन हैं लेकिन ऐसा नहीं है वेजिटेरियन और वीगन दोनों में बहुत बड़ा अंतर है. ।

वीगन डाइट क्या होती है? यह हम सभी को पता ही नहीं होता।

वीगन डाइट का मतलब है पूरी तरीके से प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहना मतलब वनस्पतियों से मिलने वाला भोजन। इसमें जीव जंतुओं से बने कोई भी उत्पादों को भोजन में शामिल नहीं किया जाता।

यानी कि अगर आप अपने भोजन में दूध भी लेते हैं तो आप विघ्न नहीं है।

वीगन डाइट में आप दूध या इससे बने कोई भी प्रोडक्ट जैसे पनीर मक्खन दही इन सभी को इस्तेमाल नहीं करते। यह आपकी शुद्ध शाकाहारी डाइट होती है जिसमें दूध या उससे बने कोई भी डेहरी प्रोडक्ट शामिल नहीं होते हैं। वीगन डाइट में हरी सब्जिया, दालें, नट्स, फल, बीन्स और टोफू प्लांट बेस्ड डाइट शामिल है।

इन प्रोडक्ट्स को जानवरों की सेहत और हमारे पर्यावरण के लिए अच्छा नहीं माना जाता है ।

Vegan Diet के फायदे

अगर आप भी वीगन डाइट फॉलो करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। World vegan day पे हम आपको बताएंगे vegan diet के क्या – क्या फायदे हैं।

  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए वीगन डाइट बहुत ही फायदेमंद होती है जो कि आजकल एक बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम हो गई है ।शाकाहारी भोजन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
  • शाकाहारी भोजन आपके वजन को भी मेंटेन करके रखता है अगर आपका वजन काफी बढ़ गया हो तो शाकाहारी डाइट अपनाकर आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।
  • वीगन डाइट से आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहता है और आपके दिल की बीमारी से काफी दूर रहते हैं। शाकाहारी भोजन में हमें फल सब्जियां और वनस्पतियों का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए।
  • वीगन डाइट में उचित मात्रा में पोटेशियम एंटीऑक्सीडेंट फोलिक एसिड विटामिन सी पाया जाता है विटामिन सी कैंसर जैसी बीमारियों से हमारा बचाव करता है।
  • वीगन डाइट में cholestrol नहीं होता और इसमें saturated fat भी बहुत कम होता है।
  • वीगन डाइट एंटी ऑक्साइडेंट और ओमेगा 3 पाया जाता है, जो हमें डिप्रेशन और एंगजाइटी से बचाता है।
  • साथ ही एंटी ऑक्सिडेंट से भरपूर भोजन हमें डाइबिटीज जैसी बीमारियों से भी दूर रखता है।

बॉलीवुड स्टार्स जो लेते हैं Vegan Diet

वैसे तो वर्ड भी गंदे कुछ सालों से ही ट्रेंडिंग रहा है लेकिन इसके प्रचलित होने का एक मुख्य कारण यह भी है कि वर्तमान समय में काफी बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी वीगन डाइट को फॉलो कर रहे हैं और वीगन डाइट के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ा रहे हैं।

वीगन डाइट फॉलो करने वाले सेलिब्रिटी में अमिताभ बच्चन ,आमिर खान, किरन राव,जॉन अब्राहम, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर,रिचा चड्ढा आलिया भट्ट व कंगना रनौत जैसे बॉलीवुड के स्टार्स भी शामिल है।

विराट कोहली

Virat kohali Vegan diet
Virat Kohali, image source : Boldsky Hindi

विराट कोहली कितने फिट हैं ये हम सब जानते हैं ,लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि विराट अब वीगन डाइट फॉलो करते हैं। जी हाँ, भारतीय क्रिकेट के सबसे फिट कप्तान विराट कोहली कुछ समय से वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं। और विराट का मानना है कि वो अब खुद को पहले से ज्यादा फिट पाते हैं।

विराट सुबह के नाश्ते में ब्राउन ब्रेड व पीनट बटर लेते हैं और इसके अलावा विराट अपने डिनर में सब्जियां, सूप व सलाद लेते हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर को 2018 के लिए PETA (People fir the Ethical Treatment of Animal) इंडिया की पर्सन ऑफ द ईयर लिए नामित किया गया था। सोनम कपूर को PETA का होटेस्ट वेजिटेरियन का अवार्ड भी मिला।

सोनम जानवरों की हिमायती होने के साथ साथ, अपने फैशन ब्रांड में भी जानवरों की खाल को दूर रखती है।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का जानवरों से काफी लगाव है, जिस कारण उन्होंने नॉनवेज छोड़ शाकाहारी होने का फैसला किया। साथ ही सोनाक्षी का ये भी मानना है कि Vegan diet से उन्हें वजन कम करने में भी काफी मदद मिली है।

आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने साल 2015 में शाकाहारी होने का फैसला लिया। Vegan होने का फैसला उन्होंने अपनी बीवी किरन राव से प्रेरित होकर लिया।

उनकी बीवी ने उन्हें जब पशुओं के प्रोडक्ट से होने वाली बीमारियों के विषय में एक वीडियो दिखाया तो उन्होंने Vegan Diet लेने का फैसला किया।

जैकलिन फर्नांनडिज

2014 में जैकलिन ने PETA द्वारा “Woman of the Year ” का अवार्ड जीता था।

जैकलिन का मानना है कि vegan diet फॉलो करने के बाद उन्हें काफी बेहतर महसूस हुआ है। और साथ ही उनका कहना है की अपने पर्यावरण को बचाने, जानवरों को सुरक्षित रखने और यहाँ तक कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए vegan होना बहुत ही फायदेमंद है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक Animal Lover है। उनके खुद के पास एक बिल्ली भी है। आलिया ने 2015 में vegan diet लेने का फैसला किया।

कंगना रानावत

कंगना का कहना है कि अध्यात्मिक रूप से मांसाहारी होना उन्हें रोक रहा था। इसे छोड़ना कठिन था लेकिन इसे आप अपनी इच्छा शक्ति से कर सकते हैं। कंगना का कहना है कि dairy products के इस्तेमाल से उन्हें एसिडिटी की प्रॉब्लम भी होती थी, जो Vegan diet से दूर हो गयी है।

इसलिए वह अपने शुद्ध शाकाहारी भोजन से काफी खुश हैं।

इन सभी सेलेब्रिटीज के अलावा रिचा चड्ढा, R माधवन, किरण राव जैसे बहुत सी हस्तियां शुद्ध शाकाहारी भोजन (Vegan Diet) लेते हैं और साथ ही world Vegan Day को प्रमोट भी करते हैं।

1 thought on “World Vegan Day 2022 | विश्व शाकाहारी दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है?”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!