विश्व एड्स दिवस 2022 : थीम, इतिहास व क्यों मनाया जाता है | World Aids Day 2022: Theme, History and Significance

Spread the love

(Vishv Aids divas 2022,world Aids day Theme, World Aids day history, विश्व एड्स दिवस 022, विश्व एड्स दिवस का इतिहास, एड्स दिवस क्यों मनाया जाता है, एड्स के कारण, लक्षण और बचाव)

एड्स कितनी घातक बीमारी है, ये तो हम सभी जानते हैं। एड्स के प्रति पूरे विश्व में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस (World Aids Day) मनाया जाता है। विश्व एड्स दिवस (World Aids day) मनाने के पीछे का उद्देश्य है लोगों को HIV एड्स के प्रति जागरूक करना और बीमारी से लड़ने में उन्हें हौसला देना।

विश्व एड्स दिवस का इतिहास | History of World Aids day

एड्स दिवस 1988 से हर साल 1 दिसंबर को मनाया जा रहा है। विश्व एड्स दिवस की नींव 1987 में थॉमस नेट्टर व जेम्स डब्ल्यू बन्न ने रखी थी। ये दोनों WHO(World Health Organization) या विश्व स्वास्थ्य संगठन में ग्लोबल एड्स कार्य क्रम के सार्वजनिक अधिकारी थे।

World Aids day 2022
world Aids Day 2022

थॉमस नेट्टर व जेम्स डब्ल्यू ने ग्लोबल कार्यक्रम के निर्देशक डॉक्टर जॉन नाथन मनन के सामने एड्स दिवस का प्रस्ताव रखा और जॉन नाथन दोनों के प्रस्ताव से सहमत हो गए। और इस प्रकार 1987 से पूरे विश्व में विश्व एड्स दिवस मनाने की शुरुआत की गई। विश्वयुद्ध दिवस मनाने के पीछे एक ही उद्देश्य था एचआईवी (HIV) संक्रमण से होने वाली खतरनाक बीमारी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना।

एड्स को पहली बार 1981 में मान्यता दी गयी थी और 1982 में इस बीमारी को एड्स नाम दिया गया।

एड्स दिवस की शुरुआत में इससे केवल बच्चों और युवाओं को ही जोड़ा जा रहा था, क्योकिं ऐसा माना जा रहा था कि एड्स केवल बच्चों और युवाओं को ही प्रभावित करता है।

साल 1996 से संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्तर पर विश्व एड्स दिवस के प्रचार प्रसार हेतु पूरे जोर सोर से अभियान चलाने प्रारंभ कर दिया।

एड्स का पहला मामला (1st Case of Aids in kango)

एड्स का सबसे पहला मामला 1959 में सामने आया। यह मामला अफ्रीका के कांगो में सामने आया। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की खून की जांच से इस मामले का पता चला। इस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी।

माना जाता है कि मनुष्यों में एड्स का वायरस जानवरों से आया क्योकिं अफ्रीका के जंगलो में लोग मांस का अधिक सेवन करते थे।

विश्व एड्स दिवस उद्देश्य |World Aids day 2022 Aim

विश्व एड्स दिवस (2022) उद्देश्य : हर साल विश्व स्तर पर 1 दिसंबर को world Aids day मनाने के पीछे का उद्देश्य है -लोगों को HIV संक्रमण से होने वाली बीमारी एड्स के प्रति जागरुक करना। भले ही हम सभी HIV संक्रमण के विषय में जानते हों, लेकिन फिर भी आम तौर पर यह देखा जाता है कि लोगों की लापरवाही के कारण इसके मामले सामने आते रहे हैं।

विश्व एड्स दिवस 2022 थीम |World Aids Day 2022 Theme

World Aids day theme
Aids day Theme 2022 : Equalize

World Aids Day 2022 Theme : ” Equalize” यानी समानता

इस साल विश्व एड्स दिवस 2022 की थीम है – Equalize

World Aids Day 2021 Theme : “असमानताओं को समाप्त करें, एड्स को समाप्त करें” ।

एड्स का sign

एड्स रक्त से होने वाली बीमारी है, इसीलिए एड्स को दर्शाने के लिए लाल रंग के रिबन का प्रयोग किया जाता है। यह रेड रिबन एड्स का वैश्विक प्रतीक है। यह रेड रिबन HIV से संक्रमित लोगों के प्रति एकजुटता को दर्शाता है।

लाल रिबन को बेचकर लोग एड्स पीड़ितों के लिए धनराशि जमा करते हैं, ताकि एड्स पीड़ितों की मदद की जा सके।

विश्व स्तर पर एड्स दिवस (world Aids day 2022) के लिए इसी लाल रिबन को इस्तेमाल किया जाता है।

एड्स क्या है , एड्स का वायरस

Aids day
Aids virus

एड्स HIV वायरस से होने वाला एक रोग है। एड्स की फुल फॉर्म है -“एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम”। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देता है।

HIV एक प्रकार का वायरस होता है, जो हमारे इम्यूनिटी सिस्टम पर प्रभाव डालता है और हमारा इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर कर देता है। HIV संक्रमण के लगभग 12 हफ्ते बाद रक्त की जांच से यह पता चल जाता है कि व्यक्ति HIV पॉजिटिव है।

एचआईवी वायरस (HIV Virus)

ये तो हम सभी जानते हैं कि एड्स HIV वायरस के कारण होता है। HIV की full form “Human Immunodeficiency Virus (ह्यूमन इम्यूनो डेफिसिएंसी वायरस) होती है, यह हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता यानि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे धीरे कम करने लगता है। और आगे चलके इसे ही एड्स कहा जाता है।

HIV हमारे शरीर की CD4 या जिसे हम T कोशिका (T cell) कहते हैं, उन्हें नष्ट कर देता है। ये त कोशिकाएं हमारे शरीर की प्रतिरक्षी कोशिकाएं होती हैं।

धीरे – धीरे जब हमारे शरीर की त कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं, तो हमारे शरीर में कोई भी बीमारी आसानी से लग जाती है और हमारा शरीर इस मो तरह कई बीमारियों का घर बन जाता है।

एड्स के लक्षण

एड्स में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने से ,छोटी सी बीमारी भी शरीर के लिए घातक साबित हो सकती है। इसीलये हमें छोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। एड्स में पाए जाने वाले कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-

मांशपेशियो में दर्द होना।

सिर में दर्द होना

एड्स के व्यक्ति को निमोनिया होने का खतरा भी रहता है।

बुखार का होना या फिर ठंड लगना।

वजन में कमी आना।

शरीर में कमजोरी आना।

जीभ और मुँह में सफेद धब्बे होना

आँखों की रोशनी कम होना।

एड्स के कारण या एड्स कैसे फैलता है?

एड्स का वायरस यानी कि HIV किसी भी HIV positive व्यक्ति से फैलता है। लेकिन इसके फैलने के कई कारण हैं, जो इस प्रकार हैं।

  • HIV संक्रमित व्यक्ति के खून या रक्त को किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति के शरीर पर चड़ाये जाने से स्वस्थ व्यक्ति को HIV संक्रमण होने का खतरा रहता है।
  • एड्स का मुख्य कारण असुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाना या फिर किसी संक्रमित व्यक्ति से संपर्क बनाने से।
  • HIV पीड़ित व्यक्ति के लिए जिस सिरिंच का इस्तेमाल किया हो, उसी सिरिंच को दूसरे स्वस्थ व्यक्ति पर इस्तेमाल करने से।
  • HIV संक्रमित व्यक्ति द्वारा use किए गए ब्लेड या रेजर का दूसरे व्यक्ति द्वारा use करने से।

एड्स की जांच

aids की जांच करने के लिए कुछ टेस्ट किये जाते हैं, जो इस प्रकार है –

ELISA test

वेस्टर्न ब्लाॅट

CD4 count

HIV P 24 antigen (PCR)

एड्स का उपचार

एड्स से बचाव ही एड्स का उपचार है। अभी तक एड्स का कोई ऐसा इलाज नहीं मिला है जिससे इसे जड़ से खत्म किया जा सके लेकिन एक पॉजिटिव mindset के साथ यदि व्यक्ति अपना पूरी तरह से ध्यान रखे तो वह एक साधारण जीवन जी सकता है।

HIV संक्रमित व्यक्ति को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी छोटी से छोटी बीमारी या खाँसी जुकाम में भी अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Read More :

दिसंबर माह के महत्वपूर्ण दिवस वर्ल्ड वीगन डे (विश्व शाकाहारी दिवस 2022)
राष्ट्रीय एकता दिवस 2022नेशनल अवेयरनेस डे 2022
बाल दिवस पर निबंधNavy Day(bhartiya नौसैना दिवस)
important days and events
1.World Aids day (विश्व एड्स दिवस) कब मनाया जाता है?

Ans:1 दिसंबर



Ans:1988

2.World Aids Day 2022 की थीम क्या है?

Ans: Equalize

3. विश्व एड्स दिवस 2022 की शुरुआत कब हुई?

Ans: 1988

image source : freepik

1 thought on “विश्व एड्स दिवस 2022 : थीम, इतिहास व क्यों मनाया जाता है | World Aids Day 2022: Theme, History and Significance”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!