अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [2023] भाषण,थीम व इतिहास | International Women’s Day 2023 Speech,Theme and History

Spread the love

International women’s day 2023 History,Theme,Speech, Significance , celebration | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023, इतिहास,थीम, भाषण , महत्व तथा सेलिब्रेशन व स्लोगन

8 march, यानी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International women’s day) इस दिन महिलाओं के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार तथा उनके अधिकारों के प्रति हमारे समाज में जागरूकता फैलाई जाती है।

इस अवसर पर हम अपने जीवन की महत्वपूर्ण महिलाओं फिर चाहे वो हमारी मां हो,पत्नी हो,बेटी हो या शिक्षिका हो, सभी को शुभकामनाएं देते हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सम्मान दिया जाता है और उनके सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 2023 का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 112 वा महिला दिवस है।

वैसे तो हमारे पुराणों में भी कहा गया है, –

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता,यात्रा तस्तु ना पूज्यंते सर्वस्तत्र फलाः क्रिया

मनुः स्मृति के इस श्लोक में कहा गया है, जहां नारियों का सम्मान होता है,वहां देवता निवास करते हैं और जहां नारियों का सम्मान नही होता वहां देवता निवास नही करते।

आज हम महिलाओं और पुरुषों के सम्मान अधिकार की बात करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि आखिर महिला दिवस मनाने को लेकर क्या कारण थे,क्या वो महिलाओं के पुरुषों के समान अधिकार की मांग थी या फिर कुछ और मांगो को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की नीव रखी गई।

आज के इस लेख में हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े सारे सवालों के जवाब तथा महिला दिवस पर स्लोगन व कविताएं लेकर आए हैं।

Table of Contents
  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 | International women’s day
    1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास | History of International Women’s day
    2. महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का विचार सबसे पहले किसने दिया | Who gaveThe Idea of International Women’s day
    3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है | When we celebrate International women’s day
    4. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य | Aim of International women’s day
    5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले रंग | colours denoting International women’s day
    6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम | International Women’s day 2023 Theme
      1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अब तक की थीम | International women’s day Theme List :
    7. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है | how we celebrate International women’s day
    8. क्या अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ?| International Men’s day
    9. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्लोगन | International women’s day Slogan
    10. नारी शक्ति पर आशा भोसले द्वारा गाए गए गीत के बोल (फिल्म : आखिर क्यों)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 | International women’s day

आज हम पूरे विश्व स्तर पर International women’s day मनाते हैं,लेकिन जब इसकी शुरुवात हुई थी तो उस समय इसके मुद्दे कुछ और थे। आज महिलाओं के पास जो अधिकार हैं,वो अधिकार उस समय दूर दूर तक कहीं नहीं थे।

उस समय महिलाओं के पास ना ही वोट डालने का अधिकार था, ना ही शिक्षा का और ना ही नौकरी , पेशे का।

आज महिलाओं के पास बहुत से अधिकार हैं उसके बावजूद भी महिलाओं का शोषण होता है,उनका बलात्कार होता है,दहेज के नाम पर हत्या होती है। इन्हीं कुरीतियों को समाज से दूर करने के लिए हम नारी शशक्तिकरण पर बल देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास | History of International Women’s day

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का जो मुद्दा है,वह मजदूर आंदोलन के फलस्वरूप सामने आया था। 1908 में न्यूयॉर्क शहर में 15000 महिलाओं ने एक विरोध प्रदर्शन निकला, जिसका उद्देश्य था उनके काम के समय को कम किया जाए और उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए।

एक ही काम को करने के महिलाओं को कम और पुरुषों को अधिक वेतन दिया जाता था। इसी विरोध में न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने मार्च निकाला था।

और ठीक 1 साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 23 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुवात तब हुई जब 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाना शुरू किया।

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1996 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम चुनी थी। और वह थीम थी – “अतीत का जश्न मनाओ,भविष्य का जश्न मनाओ” ।

महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने का विचार सबसे पहले किसने दिया | Who gaveThe Idea of International Women’s day

Inyernational women's day : क्लारा जेटकिन
क्लारा जेटकिन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का विचार रखने वाली महिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार सबसे पहले क्लारा जेटकिन नाम की महिला को आया था। फिर उन्होंने अपने इस विचार को 1910 में आयोजित “International Conference Of Working women” में दिया था। इस कार्यक्रम का आयोजन कौपेनहेगन में किया गया था।

इस कांफ्रेंस में क्लारा ने महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने का सुझाव रखा।

उस समय इस कांफ्रेंस में 17 देशों से 100 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। और सभी ने क्लारा के इस सुझाव का समर्थन किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है | When we celebrate International women’s day

i International women’s day 2023 in hindi, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023

आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाते हैं। लेकिन 1911 में जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार रखा गया था , उस समय किसी दिन को सुनिश्चित नहीं किया गया था।

1917 तक इसका कोई भी दिन तय नहीं किया गया था।

फिर 23 फरवरी 1917 में ही रूस में महिलाओं ने “Bread and Peace” (रोटी और शांति) की मांग को लेकर 4 दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया।

1917 का वह रविवार का दिन जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी का था।

23 फरवरी का जो दिन था, वही दिन ग्रीगेरियन कैलेंडर के मुताबिक 8 मार्च था। और तब से इसी दिन (8 मार्च ) को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य | Aim of International women’s day

International women's day significance and objectives
International women’s day significance

आज हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं की तरक्की और कामयाबी से जोड़कर मनाते हैं।उनका समाज के हर क्षेत्र शिक्षा,राजनीति,खेल,मेडिकल आदि में बहुत आगे पहुंच गई हैं।

शुरुवात में इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के जिन अधिकारों की मांग को लेकर था, आज की मांग उससे काफी अलग है। आज इस दिन का उद्देश्य है समाज में महिलाओं को बराबरी और समानता का अधिकार दिलाना। उनके साथ हो रहे यौन उत्पीडन को समाप्त करना। निर्भया जैसे हत्याकांड को रोकना।

लेकिन पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s day 2023) को मनाने के अलग उद्देश्य थे। उस समय महिलाओं की स्वतंत्रता , उनकी शिक्षा, उनके अधिकारों की मांग को लेकर यह मुद्दा उठा था।

और आज आजादी के इतने साल बाद भी हम और हमारा समाज महिलाओं के प्रति अपनी सोच को लेकर आजाद नहीं हो पाया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले रंग | colours denoting International women’s day

Colours denoting International Women's day
International women’s day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले रंग

बैंगनी, हरा और सफेद ये तीनो रंग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को दर्शाते हैं। ये तीनो रंग ब्रिटेन की विमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन ने तय किए थे।

इसके अनुसार बैंगनी रंग – न्याय और गरिमा का सूचक है।

हरा रंग उम्मीद का सूचक है।

और सफेद रंग शुद्धता का सूचक है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 थीम | International Women’s day 2023 Theme

साल 1996 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की थीम रखी थी। तब से हर साल International women’s day की एक थीम रखी जाती है।

International women’s day 2023 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 ) की थीम है -“DigitALL : Innovation and Technology for gender equality ” ( डिजिटऑल : लैंगिंग समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी)

वर्तमान में हमारे आधे से अधिक काम इंटरनेट के जरिए ही पूरे हो जाते हैं और बदलती टेक्नोलॉजी ( 5g) के आने से हमारी दुनिया काफी बदलने वाली है। इसीलिए सभी को इंटरनेट का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है।

पुरुषों की तुलना में 259 मिलियन महिलाएं इंटरनेट का कम इस्तेमाल करती हैं। भले ही महिलाओं की संख्या पूरी आबादी की आधी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अब तक की थीम | International women’s day Theme List :

1996 से अब तक हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक थीम के साथ मनाया जा रहा है। हर साल एक नई थीम के साथ एक नए उद्देश्य के साथ हम महिला दिवस (International women’s day) मनाते आ रहे हैं।1996 से लेकर 2023 तक की थीम की सूची :

Year (साल)Theme (थीम)
1996Celebrating the past, Planning for the Future
1997women at the peace table
1998Women and Human Rights
1999World Free of Violence Against Women
2000Women Uniting for Peace
2001Women and Peace: Women Managing Conflicts
2002Afghan Women Today: Realities and Opportunities
2003Gender Equality and the Millennium Development Goals
2004Women and HIV/AIDS
2005Gender Equality Beyond 2005; Building a More Secure Future
2006Women in Decision-making
2007Ending Impunity for Violence Against Women and Girls
2008Investing in Women and Girls
2009Women and Men United to End Violence Against Women and Girls
2010Equal Rights, Equal Opportunities: Progress for All
2011Equal Access to Education, Training, and Science and Technology: Pathway to Decent Work for Women
2012Empower Rural Women, End Poverty, and Hunger
2013A Promise is a Promise: Time for Action to End Violence Against Women
2014Equality for Women is Progress for All
2015Empowering Women, Empowering Humanity: Picture it!
2016Planet 50–50 by 2030: Step It Up for Gender Equality
2017Women in the Changing World of Work: Planet 50-50 by 2030
2018Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives
2019Think Equal, Build Smart, Innovate for Change
2020“I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights”
2021Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world
2022Gender equality today for a sustainable tomorrow
2023DigitALL: Innovation and technology for gender equality
Previous Theme of International day( अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम की लिस्ट)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है | how we celebrate International women’s day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को उपलब्धियों का सम्मान करते हुए जश्न मनाया जाता है। महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा अन्य वर्गों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International women’s day) के अवसर पर सभी संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं जैसे भाषण, निबंध, कविताएं, स्लोगन तथा ड्राइंग आदि का आयोजन किया जाता है।

चीन , अफगानिस्तान तथा नेपाल जैसे कई देशों में इस अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता है।

इटली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोग एक दूसरे को छुई मुई का फूल देते हैं।

अमेरिका में हर साल अमेरिकी राष्ट्रपति घोषणा के जरिए महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करती है।

Read : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्यों मनाया जाता है ?

जानिए कौन है शार्क टैंक के नए जज और Happilo के संस्थापक विकास नाहर ?

क्या अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है ?| International Men’s day

जी हां, अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 19 नवंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुवात 1990 के दशक से हुई थी। दुनियाभर के लगभग 80 देशों में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है।

लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे अभी मान्यता नहीं दी है। इस दिन को पुरुषों द्वारा अपने परिवार व समाज कल्याण के लिए किए गए योगदान को महत्व देने के लिए मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्लोगन | International women’s day Slogan

नारी के जीवन को ना समझो बेकार, असल में समाज का यही है आधार ।

क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर है, उसी के हाथों में घर चलाने की डोर है ।

जब हर घर होगा स्त्री का सम्मान ,तभी बनेगा हमारा देश महान

नारी शक्ति पर आशा भोसले द्वारा गाए गए गीत के बोल (फिल्म : आखिर क्यों)

कोमल है कमजोर नहीं तू , शक्ति का नाम ही नारी है

जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है।

सतियों के नाम पे तुझे जलाया , मीरा के नाम पे जहर पिलाया

सीता जैसी अग्नि परीक्षा, जग में अब तक जारी है।

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है।

जग को जीवन देने वाली , मौत भी तुझसे हारी है।

फिम होडार में दिल दिमाग में , किसी बात में कम तो नहीं

पुरुषों वाले सारे हों, अधिकारों की अधिकारी है

बहुत हो चुका अब मत सहना, तुझे इतिहास बदलना है

नारी को कोई कह ना पाए, अबला है बेचारी है।

कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है

जग को जीवन देने वाली , मौत भी तुझसे हारी है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

8 march

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया ?

साल 1911 में

पहली बार महिला दिवस कब मनाया गया ?

1908

पहला महिला दिवस कहां मनाया गया था

न्यूयॉर्क

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 (International women’s day 2023) की थीम क्या है?

DigitALL : Innovation and Technology for gender equality ” ( डिजिटऑल : लैंगिंग समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी)

image sources : wikepedia , bbc.com

1 thought on “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस [2023] भाषण,थीम व इतिहास | International Women’s Day 2023 Speech,Theme and History”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!