शार्क टैंक सीजन 2 : कौन हैं विकास डी नाहर, कैसे 20 बार असफल होकर बनाई 500 करोड़ की Happilo | Vikas D Nahar biography in hindi

Spread the love

(Shark tank Season 2: Vikas D Nahar biography, family, education, job, Business, शार्क टैंक सीजन 2: विकास डी नाहर,परिवार,पत्नी,शिक्षा, जॉब, बिजनेस)

विकास नाहर Happilo international pvt Ltd के CEO और संस्थापक हैं। Happilo एक ड्राई फ्रूट्स, नट्स और हेल्दी स्नैक्स का D2C ब्रांड है।

पूरा नामविकास धनमल नाहर
जन्म तिथि1984
जन्म स्थानबैंगलोर , कर्नाटक
पिताधनमाल नाहर
उम्र 39
ऊंचाई165 cm
आंखों का रंगकाला
पत्नी सुनीता बंसल
भाईवीरेंद्र नाहर
शिक्षाBCA, MBA

Vikas D Nahar In Hindi

शार्क टैंक के नए गेस्ट जज विकास डी नाहर ने कैसे 20 बार फेल होने के बावजूद खड़ी की 500 करोड़ की कंपनी हैपिलो (हैपिलो)

आज हम आपके लिए विकास नाहर से जुड़ी जितनी भी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है,वो सभी जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं। विकास के परिवार और उनकी निजी जिंदगी के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। फिर भी हमने प्रयास किया है आपको ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे पाएं।

Vikas D Nahar , image source : happilo India

Vikas d Nahar (विकास डी नाहर) का कहना है कि वे 20 बार अपने लक्ष्य में फेल रहे लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका मानना है कि जीवन में हमे कई बार असफलता का सामना करना पड़ सकता है,लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि हम हार से निराश होकर प्रयास करना छोड़ दें।

ऐसा हुआ तो आज हम जितने भी सफल लोगों की प्रेरणा दायक कहानियां सुनते आ रहे हैं,वो कहानियां हमें शायद ही सुनने को मिलती।

अटल बिहारी वाजपेयी ने भी अपनी कविता “हार नहीं मानेंगे” से हम सभी को यही प्रेरणा दी है कि चाहे कुछ भी हो जाए, जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Read : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस(International women’s day )इतिहास,थीम व स्लोगन

IPL 2023 : Team, Franchise, IPL Venue and Winners List

कौन हैं विकास डी नाहर | Vikas D Nahar biography in hindi

Vikas D Nahar ( Happilo) biography
Vikas D Nahar Biography in Hindi

Sony TV पर प्रसारित होने वाला शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 में आने वाले एपिसोड में आपको नए गेस्ट जज के रूप में विकास डी नाहर देखने को मिलेंगे।

विकास डी नाहर (Vikas D Nahar) ने 2016 में केवल 10,000 रुपए से एक कंपनी Happilo (हैपिलो) की शुरुआत की और देखते ही देखते आज उनकी कंपनी की नेटवर्थ 500 करोड़ के करीब है।

ऑडियंस के बीच पॉपुलैरिटी बटोरते शार्क टैंक में पहले से (लेंसकार्ट) के फाउंडर पीयूष बंसल (पीयूष बंसल), वेडिंग डॉट कॉम (शादी.कॉम) के फाउंडर अनुपम मित्तल (अनुपम मित्तल), बोट (बोट) के सीएमओ और को-फाउंडर अमन गुप्ता (अमन गुप्ता), शुगर कॉस्मेटिक्स (शुगर कॉस्मेटिक्स) की सीईओ विनीता सिंह (विनीता सिंह), एमक्योर फरमा नमिता थापर (नमिता थापर), और देखें डॉट कॉम (कार्डखो.कॉम) के सीईओ अमित जैन शामिल हैं। जिसमें जल्द ही विकास डी नाहर भी

विकास नाहर एक किसान परिवार से हैं। उनका बचपन काली मिर्च और कॉफी की खेती देखते हुए बीता। जिस कारण बचपन से ही उन्हें बिजनेस की काफी समझ भी थी।

विकास नाहर का परिवार | Family of Vikas D Nahar

Vikas nahar family
Vikas Nahar Family, img source : Instagram

विकास डी नाहर एक किसान परिवार से हैं। विकास के परिवार के विषय में इंटरनेट पर अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

विकास का कहना है कि उनके व्यवसाय और उनके जीवन में उनके पिता और उनके भाई का काफी योगदान रहा है।उनके पिता और उनके भाई ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और उनका कदम कदम पर साथ दिया।

विकास (Vikas D Nahar) ने 2 मार्च 2014 में सुनीता बंसल से शादी की।

Read : जानिए कैसे एक सफाई कर्मचारी से प्रतीक्षा ने तय किया SBI AGM तक का सफर

विकास डी नाहर शिक्षा | Vikas D Nahar Education

विकास ने अपनी ग्रेजुएशन Computer Science में Banglore University से 2005 में पूरी की।

विकास ने 2010 में अपना MBA (एमबीए) की डिग्री सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की।अपनी MBA की डिग्री लेने के लिए विवेक ने अपने करियर के बीच में ब्रेक भी लिया।

विकास डी नाहर करियर | Vikas D Nahar career

Vikas D Nahar Biography in hindi
Vikas Nahar : Happilo

विकास (Vikas D Nahar ) के करियर की शुरुवात MBA की डिग्री पूरा होने से पहले ही हो गई थी। बैंगलोर विश्वविद्यालय से computer application की डिग्री लेने के बाद विकास ने जैन समूह के लिए काम करना शुरू कर दिया था।

साल 2005 में विकास डी नाहर(Vikas D Nahar) ने जैन ग्रुप लिमिटेड कंपनी में वरिष्ठ आयात प्रबंधक के रूप में काम करना शुरू किया। इस कंपनी में विकास ने 2005 से 2008 तक काम किया।

पढ़ाई के साथ साथ विकास ने अपने पारिवारिक बिजनेस में अपने परिवार का साथ भी दिया।

MBA की डिग्री पूरी करने के लिए कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद विकास(Vikas D Nahar) ने 2010 में सात्विक स्पेशलिटी फूड के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करना शुरू कर दिया।

विकास नाहर ने सात्विक में 2010 से 2015 तक 4 साल 7 महीने काम करने के बाद सात्विक को छोड़ दिया। और 2016 में विकास डी नाहर (Vikas D Nahar ) ने अपनी खुद की कंपनी Happilo (हैपिलो) की नींव रखी।

Happilo : विकास डी नाहर का 10,000 रुपए से 500 करोड़ तक का सफर

विकास डी नाहर ने साल 2016 में मात्र 10,000 रुपए से अपनी कंपनी Happilo की नींव रखी। और आज उनकी कंपनी Happilo 500 करोड़ की नेट वर्थ बन गई है।

Happilo अपने customers को dry fruits (मेवे) के साथ साथ हेल्दी snacks (स्नैक्स),चॉकलेट एवम मसालों की भी कई वैरायटी उपलब्ध कराती है।

Happilo ग्राहकों के लिए 40 से अधिक dry fruits (मेवे), लगभग 100 प्रकार की चॉकलेट एवम 60 प्रकार के मसाले उपलब्ध कराती है।

Happilo ड्राय फ्रूट्स एंड स्नैक्स में डील करने वाला एक प्रमुख D2C ब्रांड है।

विकास नाहर का हैपिलो खोलने का उद्देश्य | Aim of Vikas D Nahar behind the Happilo

हैपिलो की स्थापना विकास नाहर ने एक स्वस्थ स्नैक्स ब्रांड बनाने के उद्देश्य से की। उनका कहना है कि हैपिलो अपने उपभक्ताओं को कम कैलोरी तथा उच्च गुणवत्ता वाले पोषक तत्वों से भरपूर सेहतमंद स्नैक्स प्रदान करता है।

Happilo healthy snacks के साथ साथ dry fruits या सूखे मेवे,बेरीज, बीज ,खजूर, ड्राय फ्रूट बार तथा पीनट बटर के साथ साथ अन्य खाद्य सामग्री भी प्रदान कराती है।

Happilo स्थानीय किसानों से उच्च गुणवत्ता वाले सामान को खरीदता है और पूरे देख परख कर प्रोडक्ट्स को तैयार कर अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाता है। Happilo में अधिकांशतः महिलाए निर्माण काम को संभालती हैं।

Happilo अलग अलग देशों के स्थानीय किसानों से सामान को विशेष रूप से चुनकर खरीदता है।

(Vikas D Nahar biography in hindi)

हैपिलो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड | Happilo International Pvt Ltd

Happilo का मुख्यालय : बैंगलोर

Vikas d Nahar की कंपनी हैपिलो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। Happilo ऑफलाइन स्टोर के साथ साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी अपने प्रोडक्ट्स को sell करता है।

Happilo की ऑनलाइन website https://happilo.com/ पर जाकर आप सभी प्रोडक्ट्स या खाद्य सामग्री को चेक कर सकते हैं और साथ ही online order place कर सकते हैं।

पुरस्कार और सम्मान | पुरस्कार और सम्मान

Vikas D Nahar को Indian Achievers Award 2021 से सम्मानित किया गया।

विकास नाहर सोशल मीडिया अकाउंट | विकास डी नाहर सोशल अकाउंट :

Vikas D Nahar का ट्विटर,इंस्टाग्राम और लिंकडिन जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अकाउंट है। Instagram पर विकास के वर्तमान में 536 follower हैं। Linkedin पर विकास के 13000 से ज्यादा followers और 500+ connection हैं।

Vikas D Nahar Instagram account : @vikasdnahar

Vikas Nahar का Twitter account : @vdnahar

Vikas Nahar ka LinkedIn account : विकास डी नाहर

image Sources : Vikas D Nahar Instagram profile,TheinternetStud.com

1 thought on “शार्क टैंक सीजन 2 : कौन हैं विकास डी नाहर, कैसे 20 बार असफल होकर बनाई 500 करोड़ की Happilo | Vikas D Nahar biography in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!