राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 निबंध | National Science Day [2023] Essay in hindi

Spread the love

(National Science Day 2023, History, Theme, Essay, objective | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस इतिहास, थीम, निबंध, उद्देश्य तथा महत्व)

आज अगर आप अपने चारों ओर देखते हैं तो आपको अपने हर तरफ जो भी वस्तु दिखाई देगी वो विज्ञान की ही देन है।फिर चाहे इस समय आपके हाथ में moblie phone हो या फिर Lap top । इस समय भी वैज्ञानिक हमारे जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे होंगे।

यह विज्ञान की ही देन है जो आज हर एक नामुमकिन काम मुमकिन हो गया है। एक समय था जब आग के आविष्कार ने दुनिया को आश्चर्यचकित किया होगा और आज हम अंतरिक्ष की बात करते हैं।

विज्ञान ने हमारे हर छोटे बड़े काम को आसान बना दिया है। आज हम 5 g , Robotics aur AI की बात करते हैं। विज्ञान के आविष्कार अभी खत्म नहीं हुई बल्कि आने वाले समय में हमे बहुत कुछ देखना है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस क्या है,क्यों मनाया जाता है,इसकी शुरुवात कैसे हुई और कैसे हमारे देश में विज्ञान दिवस मनाया जाता है? इन सभी सवालों के जवाब आपको आज के इस आर्टिकल के जरिए मिल सकेंगे।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 | National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब एवम क्यों मनाया जाता है | Why we celebrate National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है।

यूं तो हमारे देश में कई वैज्ञानिक हुए , और विज्ञान दिवस उन सभी वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने हेतु मनाया जाता है जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में हमारी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर किसी खोज में प्रयासरत है।

लेकिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के पीछे का मुख्य कारण डॉक्टर सी वी रमन के “रमन प्रभाव” की खोज है।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी 1928 को इस अविष्कार की घोषणा की थी। फरवरी 1928 का यह दिन भारतीय इतिहास के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक है।

डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने कई शोध कार्य किए लेकिन रमन प्रभाव उन सभी शोध कार्यों में एक विशेष खोज रही। डॉक्टर चंद्रशेखर एक तमिल ब्राह्मण थे।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का इतिहास |History of National Science Day

भारतीय वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन द्वारा की गई खोज ” रमन प्रभाव ( Raman Effect)” को सम्मानित करने की दृष्टि से 1928 से हर साल “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” मनाया जाने लगा।

1928 में 28 फरवरी के दिन ही डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने अपने द्वारा की गई खोज “रमन प्रभाव” की घोषणा की थी।

साल 1930 में उन्हें इसके लिए “नोबेल पुरुस्कार” भी दिया गया।

रमन प्रभाव क्या है?

रमन प्रभाव एक ऐसी घटना है जिसमें किसी पारदर्शी वस्तु से गुजरने वाली प्रकाश की किरणे इस तरह से बिखर जाती हैं, उस वस्तु की आण्विक सरंचना के विषय में जानकारी प्रकट कर सकती है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य |Aim of
National Science Day

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र के प्रति प्रेरित करना तथा विज्ञान के महत्व को समझाने से है। इसका उद्देश्य लोगों को विज्ञान की उपलब्धियों के प्रति जागरूक करना है।

क्योंकि ये तो हम सभी जानते हैं कि विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है। इसलिए देश के विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने हेतु और नई बुलंदियों को छूने के लिए प्रोत्साहित करना ही विज्ञान दिवस का असली उद्देश्य है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम | National science Day Theme

साल 1928 से अब तक हर साल विज्ञान दिवस की अलग अलग थीम रही है,ताकि लोग विज्ञान के प्रति और आकर्षित हों।हर साल विज्ञान दिवस की कुछ न कुछ थीम रखी जाती है,जिससे कि लोग भी जुड़ सकें।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 थीम

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 की थीम : “वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान”

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कैसे मनाया जाता है | How we celebrate National Science Day

इस दिन सभी विज्ञान संस्थानों, जैसे राष्ट्रीय एवं अन्य विज्ञान प्रयोगशालाओ ,विज्ञान अकादमियों, स्कूल ,कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियां एवम संबंधित प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।

महत्त्वपूर्ण आयोजनों में वैज्ञानिकों के भाषण, निबंध, लेखन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान प्रदर्शनी तथा सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय एवं अन्य पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

Read : फरवरी माह के महत्वपूर्ण दिनों की सूची

Iimage source :hindikhoji.net

3 thoughts on “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 निबंध | National Science Day [2023] Essay in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!