परमवीर चक्र विजेताओं की सूची |Paramvir Chakra Winners list in hindi

Spread the love

परमवीर चक्र विजेता लिस्ट, 21 परमवीर चक्र विजेताओं की सूची, परमवीर चक्र का इतिहास , Paramvir Chakra Winners List in hindi, Paramvir Chakra Winners, Paramvir Chakra list in hindi

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य अलंकरण, जिस पदक का नाम सुनते ही जहन में सबसे पहले एक ही बात आती है, और वो है – देश के शूरवीरों का शौर्य ,पराक्रम और शहादत। इस पदक का नाम सुनते ही रगों में जोश उमड़ पड़ता है।

भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर को पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। और हमारी इस स्वतंत्रता को कायम रखने में देश के बहुत से स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद भारत के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

और ऐसे वीरों को देश उनकी बहादुरी पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित करता है, जिनमें से सर्वोच्च वीरता पुरुष्कार है – “परमवीर चक्र”

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार “भारत रत्न” के बाद परमवीर चक्र को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है।

आज के इस लेख में हम देश के उन सुर वीरों के विषय में आपको जानकारी देंगे जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले और अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले ऐसे रणबांकुरे को हम शत शत नमन करते हैं।

आइए जानते हैं परमवीर चक्र का इतिहास (history of Paramvir Chakra) एवं परमवीर चक्र विजेताओं की सूची (Paramvir Chakra Winners list in hindi| Paramvir Chakra Winners in hindi)

परमवीर चक्र क्या है और किसे दिया जाता है?

Paramvir Chakra Winners list in hindi
परमवीर चक्र

परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। यह पुरस्कार दुश्मन की उपस्थिति में अदम्य साहस का परिचय एवं उच्च कोटि की शूरवीरता के लिए या दुश्मनों से लड़ते हुए अत्यंत बहादुरी का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर देने पर किया जाता है।

परमवीर चक्र (PVC) पुरस्कार सैन्य सेवाओं में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंडमान के 21 द्वीपों के नाम भी परमवीर चक्र विजेताओं के नाम ( Paramvir Chakr Vijetaon ke naam) कर पर रखे गए हैं।

परमवीर चक्र पुरस्कार की स्थापना

इस पुरस्कार की स्थापना भारत के पहले गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में की गई थी। इसी दिन भारत एक गणराज्य के रूप में घोषित हुआ था। और सबसे पहले मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

जब भारतीय ब्रिटिश सेना में काम करते थे तो उस समय का सेना का सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रॉस था।

परमवीर चक्र पहली बार 3 नवंबर 1947 में मेजर सोमनाथ शर्मा को (मरणोपरांत) दिया गया था।

परमवीर चक्र के 21 विजेताओं के नाम | Paramvir Chakra Winners list in hindi

1950 से लेकर अब तक कुल कुल 21 देशभक्तों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें से 14 जाबाजों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। आइए जानते हैं परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के बारे में –

क्रम नाम रेजिमेंट
1मेजर सोमनाथ शर्माकुमाऊं रेजीमेंट
2 लांस नायक करम सिंह सिख रेजीमेंट
3 राम राघोबा राणे इंडियन कोर्स ऑफ इंजीनियर्स
4नायक यदुनाथ सिंह राजपूत रेजिमेंट
5 कंपनी हवालदार मेजर पीरू सिंहराजपूताना राइफल्स
6 गुरबचन सिंह सलारियावन गोरखा राइफल्स
मेजर धन सिंह थापा8 गोरखा राइफल्स
8जोगिंदर सिंह सिख रेजीमेंट
9 शैतान सिंहकुमाऊं रेजीमेंट
10अब्दुल हामिद 4th बटालियन, बॉम्बे ग्रेनेडियर्स
11लेफ्टिनेंट कर्नल आर्देशिर तारापोरद पूना हार्स
14 लांस नायक अल्बर्ट एक्काचौधरी बटालियन गार्ड ब्रिगेड
13फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखोंभारतीय वायु सेना
14 लेफ्टिनेंट अरुण क्षेत्रपालपूना हॉर्स
15 मेजर होशियार सिंहबॉम्बे ग्रेनेडियर्स
16 नायक सूबेदार बन्ना सिंह जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री
17मेजर रामास्वामी परमेश्वरनमहार रेजिमेंट
18 लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे 11 गोरखा राइफल्स
19योगेंद्र सिंह यादव द ग्रेनेडियर्स
20 राइफलमैन संजय कुमार13वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स
21 कैप्टन विक्रम बत्रा13वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स
परमवीर चक्र विजेताओं के नाम | Paramvir Chakra Winners list in hindi

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम और पूरी जानकारी | Paramvir Chakra Winners list in hindi

1. मेजर सोमनाथ शर्मा (Major Somnath Sharma)

परमवीर चक्र के प्रथम विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा कुमाऊं रेजीमेंट के चौथी बटालियन में डेल्टा कंपनी के अधिकारी थे। मेजर सोमनाथ शर्मा के पिता अमरनाथ शर्मा भी अधिकारी थे।

22 अक्टूबर 1947 में जब पाकिस्तानियों की घुसपैठ की सूचना मिली, तो मेजर सोमनाथ शर्मा को श्रीनगर एयरबेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। मेजर सोमनाथ शर्मा की दाहिने हाथ में प्लास्टर होने के बावजूद भी वे अपनी जिम्मेदारी से नहीं हटे मेजर शर्मा समेत उनके साथ उनके 50 जवानों की टीम थी। और उनकी टीम ने बड़गांव में मोर्चा संभाला।

मेजर शर्मा और उनकी टीम ने 6 घंटे तक पाकिस्तानी घुसपैठियों को रोक कर रखा। मेजर शर्मा ने अपने हेड क्वार्टर में संदेश भेजकर कहा कि दुश्मन हमसे संख्या में काफी ज्यादा है और हम बहुत कम। दुश्मन हम से 4546 किलोमीटर की दूरी पर है और यहां पर भयानक गोलीबारी हो रही है लेकिन हम अपने स्थान से 1 इंच भी नहीं खिसकेंगे। और अपनी आखिरी गोली तक हम दुश्मनों का सामना करेंगे।

और इसके कुछ समय बाद ही मेजर शर्मा और उनके साथ 20 अन्य जवान एक मोटर विस्फोट में शहीद हो गए। मेजर सोमनाथ शर्मा और उनकी टीम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे और पोस्ट को घुसपैठियों के कब्जे से बचाया।

मेजर सोमनाथ शर्मा को उनके इस बहादुर के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया और वे परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे।

Paramvir Chakra Winners list in hindi | Paramvir Chakra Awardees list in hindi ||Paramvir Chakra Vijeta list | परमवीर चक्र विजेताओं के नाम

2. लांस नायक करम सिंह

Paramvir  chakra awardee karam singh
लांस नायक करम सिंह

लांस नायक करम सिंह परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले पहले जीवित व्यक्ति थे । पंजाब के बरनाला में जन्मे करम सिंह सन 1941 में सैना में शामिल हुए थे। कर्म सिंह सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे ।करम सिंह ने द्वितीय विश्वयुद्ध में वर्मा की ओर से लडाई लडी। जिसके लिए उन्हें मिलिट्री मेडल भी दिया गया था।

जब 1947 में भारत आजाद हुआ था तो पहली बार भारतीय ध्वज तिरंगे को फहराया जाना था जिसके लिए जवाहरलाल नेहरू द्वारा पांच सैनिकों को चुना गया था । और करम सिंह उन पांचों में से एक थे।

1947 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में कर्म सिंह ने टिथवाल के दक्षिण क्षेत्र में एक पोस्ट को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। युद्ध में रीछवाला गली में गोलीबारी के चलते जख्मी भी हो गए थे । उनकी टीम का हर एक सैनिक 10 पाकिस्तानियों से युद्ध लड़ रहा था लेकिन किसी ने भी हार नहीं मानी।

करम सिंह गोलीबारी के चलते घायल हो गए थे लेकिन फिर भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाते रहे।

टिथवाल क्षेत्र में अपनी पोस्ट को बचाने के लिए 1950 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। लांस नायक करम सिंह परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले दूसरे व्यक्ति थे ।

3. राम राघोबा राणे

1918 में कर्नाटक में जन्मे राम राघोबा राणे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए थे। 1948 में राम राघोबा ने भारत पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने तीन दिन तक बिना कुछ खाए पिए पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ाई लड़ी एवं साथी पीछे से आ रहे टैंकों एवं अपने सिपाहियों के लिए रास्ता बनाया।

वे दूसरे भारतीय सैनिक थे जिन्हें जीवित रहते हुए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था

4. नायक यदुनाथ सिंह

Paramvir Chakra awardee Yadunath Singh
परमवीर चक्र विजेता : नायक यदुनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे यदुनाथ सिंह 1941 में ब्रिटिश भारतीय सेना के 7वें राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। यदुनाथ सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा की ओर से जापान के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

1947 में हुई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में यातूनाथ सिंह भी शामिल थे। नौशेरा में स्थित टेंडर पोस्ट की जिम्मेदारी यदुनाथ सिंह और उनकी टीम को सौंपी गई थी।

यदुनाथ सिंह की टीम के कई सैनिक लड़ते हुए घायल हो गए थे एवं कुछ शहीद हो गए थे। यदुनाथ सिंह ने अपनी आखिरी सांस तक पाकिस्तानी सिपाहियों को रोक कर रखा और वीरगति को प्राप्त हुए। उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

5.कंपनी हवालदार मेजर पीरू सिंह

image source : warriordefenceacademy

1 thought on “परमवीर चक्र विजेताओं की सूची |Paramvir Chakra Winners list in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!