Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर भाषण एवं निबंध, जानिए इतिहास| Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi

Spread the love

हिंदी दिवस का इतिहास, हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है, हिंदी भाषा का महत्व, हिंदी दिवस पर निबंध, हिंदी दिवस पर भाषण, Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi, Essay on Hindi Diwas, Speech on Hindi Diwas, Hindi Diwas par Nibandh, Hindi Diwas Kyon manate hai

हिंदी विश्व की तीसरी एवं भारत की पहली ऐसी भाषा है जिसे सबसे अधिक बोला जाता है । हिंदी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं हिंदी के महत्व को बताने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हम सभी में से बहुत से लोग मानते हैं की हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है जो कि सही नहीं है, हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला है राष्ट्रभाषा का नहीं।

हिंदी दिवस के अवसर पर आज के इस लेख “Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi”(हिंदी दिवस पर निबंध एवं भाषण) में हम आपके लिए हिंदी दिवस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने लेकर आए हैं। तो आईए जानते हैं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस का इतिहास एवं हिंदी दिवस का क्या महत्व है।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस पर भाषण एवं निबंध

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi
Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi

हिंदी दिवस साल में दो बार मनाया जाता है। 14 सितंबर को हमारे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है और साथ ही पूरी विश्व में 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारत में लगभग 77% लोग बोलचाल के लिए हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। इसीलिए हिंदी को राजभाषा बनाने पर बल दिया गया।

14 सितंबर के दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था जिस कारण हर साल इसी दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। तो आईए जानते हैं हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस का इतिहास एवं महत्व। अगर आप हिंदी दिवस पर निबंध एवं भाषण लिखना चाहते हैं तो अपनी भाषण में हिंदी के स्लोगन एवं नारों के साथ आप अपने निबंध या भाषण को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ,इतिहास भाषण एवं निबंध

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ( Hindi divas kyon manaya jata hai?)

 Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi
Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ,इतिहास भाषण एवं निबंध

हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है । वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए 10 जनवरी को पूरे विश्व में विश्व हिंदी दिवस मना।या जाता है।

हिंदी भारत की राजभाषा है और भारत की दूसरी राजभाषा अंग्रेजी है

14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस

14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने के पीछे का मुख्य कारण यह है कि 14 सितंबर 1949 के दिन ही भारत की संविधान सभा द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि हिंदी को केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा के तौर पर दर्जा दिया जायेगा।

इसके अतिरिक्त 14 सितंबर का दिन चुनने का एक मुख्य कारण यह भी था की इसी दिन व्यौहार राजेंद्र सिंह का 50 वां जन्मदिवस भी था। व्यौहार राजेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए अथक प्रयास किए थे और उनके प्रयासों के फल स्वरुप 14 सितंबर के दिन हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर दर्जा दिया गया।

साल 1953 से हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

हिंदी दिवस का इतिहास | History of Hindi Diwas

(Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ,इतिहास भाषण एवं निबंध)

भारत की स्वतंत्रता के बाद हिंदी को राष्ट्रभाषा एवं आधिकारिक भाषा बनाने के लिए बहुत से साहित्यकारों ने अपना योगदान दिया। जिनमें मुख्यतः हजारी प्रसाद द्विवेदी, व्यौहार राजेंद्र सिंह, काका कालेलकर , सेठ गोविंद दास आदि शामिल थे।

1918 में महात्मा गांधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा । गांधी जी का कहना था कि हिंदी जनमानस की भाषा। 1949 मैं हिंदी को राजभाषा बनाने को लेकर काफी विचार विमर्श हुआ और उसके बाद 14 सितंबर को हिंदी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया गया।

  • हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने के विषय में भारतीय संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद 343(1) में लिखा गया गया है- “संघ की भाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी “।
  • हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने के बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया जिसके चलते अंग्रेजी को भी राजभाषा का दर्जा दिया गया।
  • 1953 से हर साल पूरे देश में 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।
  • 1 सितंबर से 15 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ,इतिहास भाषण एवं निबंध

फारसी शब्द हिंद से बनी हिंदी

हिंदी शब्द फारसी शब्द हिंद से लिया गया है। हिंद शब्द का अर्थ है – ‘सिंधु नदी की भूमि’। 11वीं शताब्दी में सिंधु नदी के किनारे बसे लोग जिस भाषा का प्रयोग करते थे उसे भाषा को हिंदी नाम दिया गया था।

ईरानी में जाकर हिंदू हुआ,फिर हिंदू से हिंद हुआ और हिंद से हिंदी हो गया। हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखते हैं। देवनागरी को नगरी भी कहा जाता है।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi

हिंदी दिवस का महत्व | hindi diwas ka Mahatv

हिंदी भाषा का इतिहास लगभग 1000 साल पुराना है। हमारे देश के साथ-साथ विश्व के अनेक देशों में भी हिंदी भाषा को प्रयोग किया जाता है। केवल एक बोली या भाषा नहीं है बल्कि यह हमारे देश की संस्कृति, परंपरा एवं धरोहर की सच्ची संवाहक है।

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा

पूरी दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा में पहला स्थान अंग्रेजी का है दूसरा स्थान चीनी भाषा का है एवं तीसरे स्थान पर हिंदी भाषा है। हिंदी भाषा बहुत से देश में बोली समझी और लिखी जाती है किंतु इस भाषा को सही तरीके से समझना और जाने वाले लोगों की संख्या संख्या काफी कम है।

वर्तमान में भी हम हिंदी भाषा में बोलचाल के शब्दों में अधिकांश तथा अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करते हैं। इस तरह आम बोलचाल की भाषा में भी हिंदी का प्रयोग कम होता जा रहा है।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ,इतिहास भाषण एवं निबंध

हिंदी दिवस कैसे मनाया जाता है | hindi diwas kese Manaya Jata hai

हिंदी दिवस से पहले ही 1 सितंबर से 14 सितंबर तक पूरे 15 दिनों तक हिंदी पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। हिंदी दिवस के दिन स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों मे हिंदी दिवस से जुड़े हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

छात्र-छात्राओं को बोलचाल की भाषा में हिंदी को प्रयोग में लाने के लिए कहा जाता है। हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। हिंदी दिवस पर स्लोगन एवं नारे, हिंदी दिवस पर कविता निबंध भाषण एवं डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

हिंदी दिवस पर लोगों को हिंदी के प्रति प्रेरित करने वाले लोगों को भाषा सम्मान दिया जाता है। भाषा सम्मान के अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों को 1 लाख 1 हजार की राशि प्रदान की जाती है।

Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi | hindi diwas kyon manaya jata hai?

हिंदी नहीं बन सकी संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा

आज हम पूरे देश और विश्व में हिंदी दिवस मनाते हैं लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा में हिंदी को मान्यता नहीं मिली है।

जहां एक और योग दिवस को लेकर 177 देशों का समर्थन मिला वहीं दूसरी ओर हिंदी को लेकर 129 देशों का भी समर्थन नहीं मिला। केवल एक दिन हिंदी दिवस के रूप में मान देने से क्या हिंदी को सही पहचान दिलाई जा सकती है नहीं।

जब तक हम हिंदी को पूरे सम्मान एवं गौरव के साथ नहीं अपनाएंगे तब तक हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता लाया जाना असंभव है।

दोस्तों उम्मीद है हिंदी दिवस पर लिखा गया यह लेख “Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi” आप सभी को पसंद आया होगा अगर लेख पसंद आए तो कमेंट करके जरूर बताएं।

FAQ’s on Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi

हिंदी दिवस कब मनाया जाता है

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है

विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है

विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

हिंदी भाषा के प्रति देश एवं दुनिया को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

14 सितंबर 1949 को ही संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने का निर्णय लिया गया था जिस कारण इसी दिन हर वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है।

image source : freepik

1 thought on “Hindi Diwas: हिंदी दिवस पर भाषण एवं निबंध, जानिए इतिहास| Essay and Speech on Hindi Diwas in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!