Vyom Mitra: गगनयान मिशन पर जायेगी महिला रोबोट व्योममित्र,जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान | Vyommitra Robot kya hai in hindi

Spread the love

गगनयान मिशन , क्या है व्योम मित्र रोबोट, महिला रोबोट व्योममित्र, India’s first Robot Astronaut, Vyommitra robot kya hai in hindi

इसरो द्वारा लांच मिशन चंद्रयान-3 के हाल ही में सफलता के बाद, ISRO ने गगनयान मिशन पर जानकारी देते हुए बताया है कि इसरो अपने इस मिशन में महिला रोबोट व्योम मित्र को भी भेजेगा।

चंद्रयान 3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद अब इसरो आदित्य L1 और गगनयान मिशन की तैयारी में जुट गया है। 2 सितंबर को इसरो द्वारा आदित्य L1, भारत का पहले सौर मिशन को लॉन्च किया जा चुका है और इसी साल अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में गगनयान मिशन के अंतर्गत इसरो स्पेसक्राफ्ट में व्योम मित्र रोबोट को भी भेजेगा।

अगर आप व्योममित्र रोबोट के विषय ( Vyommitra Robot kya hai in hindi) पर जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे व्योममित्र महिला रोबोट क्या है, व्योम मित्र रोबोट को किसने बनाया, स्पेस में जाकर व्योम मित्र रोबोट क्या करने वाली है?

तो आईए जानते हैं क्या है गगनयान मिशन और व्योममित्र रोबोट क्या है हिंदी में ( VyomMitra Robot kya hai in hindi)

Vyommitra Robot kya hai in hindi

Vyommitra robot kya hai in hindi
Vyommitra robot kya hai in hindi

चंद्रयान 3 की सफलता और आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग के बाद अब पूरी दुनिया की निगाहें भारत के अगले स्पेस मिशन गगनयान पर टिकी हैं। हाल ही में आयोजित की-20 कॉन्क्लेव में यूनियन साइंस मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत अपने अगले स्पेस मिशन में फीमेल रोबोट व्योम मित्र को भेजने की तैयारी में जुटा है।

व्योम मित्र रोबोट के विषय में जानने से पहले लिए जानते हैं क्या है इसरो का “गगनयान मिशन“?

क्या है ISRO का गगनयान मिशन :

गगनयान मिशन इसरो (ISRO) का अब तक का सबसे बड़ा और पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसकी तैयारी इसरो पिछले कई सालों से कर रहा है लेकिन कोविद महामारी के चलते गगनयान मिशन की लॉन्चिंग में देरी हो गयी।

इसरो का गगनयान मिशन तीन चरणों में पूरा होगा। गगन यान मिशन अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को 400 किलोमीटर के ऑर्बिट पर 3 दिन के मिशन पर भेजा जाएगा।

गगनयान मिशन में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ अन्य Modules पर भी काम किया जा रहा है जो की यात्रा के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विकट परिस्थितियों में भी सहायता प्रदान करेगी।

गगनयान मिशन के तीन चरण निम्न है:

  • पहला चरण : गगनयान मिशन के पहले चरण में मानव रहित स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  • दूसरा चरण : गगनयान मिशन के दूसरे चरण में महिला रोबोट व्योम मित्र को भेजा जाएगा।
  • तीसरा चरण : अगर गगनयान मिशन के दोनों चरण सफल होते हैं तो इसके तीसरे चरण में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में भेजा जाएगा।

चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब सभी देशवासियों को इसरो के गगनयान मिशन से काफी उम्मीदें हैं।

Vyommitra Robot kya hai in hindi | Vyommitra Robot kya hai

व्योममित्र महिला रोबोट | India’s first Robot Astronaut

ISRO द्वारा गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजने के लिए मानव जैसे दिखने वाली महिला रोबोट व्योम मित्र को विकसित किया गया है। व्योममित्र एक अर्ध मानव महिला जैसी दिखने वाली रोबोट है, जिसे इसरो ने अपने मानव रहित स्पेस मिशन गगनयान पर भेजने के लिए विकसित किया है।

आईए जानते हैं व्योम मित्र रोबोट क्या है एवं व्योम मित्र रोबोट की गगनयान मिशन में क्या भूमिका रहेगी।

व्योममित्र का अर्थ | Meaning of Vyom Mitra

अब आपके मन में भी यह सवाल होगा कि आखिर इसरो ने इस महिला रोबोट का नाम व्योम मित्र ही क्यों रखा है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की व्योममित्र संस्कृत भाषा का शब्द है जो कि दो शब्दों से मिलकर बना है व्योम एवं मित्र।

व्योम का अर्थ है अंतरिक्ष अर्थात अंतरिक्ष का मित्र। व्योम मित्र को खास तौर पर मानव रहित अंतरिक्ष मिशन के लिए तैयार किया गया है। यह अंतरिक्ष भेजे जाने वाले स्पेस मिशन में मानव की तरह ही कार्य करेगा।

व्योम मित्र रोबोट की जरूरत क्यों पड़ी ?

व्योम मित्र रोबोट क्या है यह जानने के बाद अब जानते हैं कि आखिर इसरो को अपने गगनयान मिशन के लिए रोबोट की आवश्यकता क्यों पड़ी?

यह तो हम सभी जानते हैं कि अंतरिक्ष मिशन देखने में जितने आसान लगते हैं उतने आसन होते नहीं है। अब तक कई बार ऐसा हो चुका है कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस मिशन पर चले तो जाते हैं किंतु मिशन के दौरान धरती पर जीवित लौटकर नहीं आ पाते।

इसरो का मानना है कि किसी भी देश के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का स्पेस पर जाना जितना महत्वपूर्ण है उससे भी कई ज्यादा महत्वपूर्ण है उनका सही सलामत धरती पर वापस लौटना।

इसीलिए इसरो ने अपने इस मिशन को तीन चरणों में विभाजित कर अंतिम चरण में अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने क। जिसके दूसरे चरण में व्योम मित्र रोबोट अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सारी गतिविधियों पर नजर रखेगी एवं यह की पूरी कार्य प्रणाली पर भी नजर रखेगी।

Vyommitra Robot kya hai in hindi

व्योममित्र एक ह्यूमनॉइड रोबोट(केवल उपरी हिस्सा) है ।

व्योममित्र एक हाफ ह्यूमनॉइड प्रोटोटाइप है मतलब रोबोट का केवल ऊपर ही हिस्सा बनाया गया है। व्योममित्र बिल्कुल मानव की तरह दिखने वाली महिला रोबोट है।

व्योममित्र रोबोट को अंतरिक्ष यात्रियों से पहले गगनयान मिशन पर भेजा जाएगा जिससे अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त होगी।

व्योममित्र को साल 2020 में सबके सामने रखा गया था ।

इसरो की महिला रोबोट व्योम मित्र को सर्वप्रथम 22 जनवरी, 2020 में बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट “ह्यूमन स्पेसफ्लाइट एंड एक्सप्लोरेशन”(मानव अंतरिक्ष उड़ान और अन्वेषण संगोष्ठी) के उद्घाटन सत्र में पेश किया गया था।

व्योममित्र को किसने विकसित किया?

व्योम मित्र को इसरो IISU ने विकसित किया है। व्योम मित्र को 2020 में पूरी तरह से विकसित कर दिया गया था। व्योम मित्र को कंप्यूटर ब्रेन के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है।

Vyommitra Robot kya hai in hindi

दुनिया की बेस्ट स्पेस एक्सप्लोरर ह्यूमेनॉयड रोबोट

व्योम मित्र को दुनिया की बेस्ट स्पेस एक्सप्लोरर ह्यूमनॉइड रोबोट का दर्जा दिया गया है। यह अंतरिक्ष यात्रियों से बात करने और उन्हें पहचानने में सक्षम।

गगनयान मिशन में इंसान से पहले जायेगा ‘व्योमामित्र रोबोट

विश्व में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। इसके बाद भी दुनिया में से कई अंतरिक्ष अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया तथा साथ ही जानवरों और रोबोट को भी भेजा गया।

लेकिन इसके विपरीत भारत अंतरिक्ष यात्रियों के बजाय एक रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा। और अगर यह मिशन सफल होता है तो इसके बाद इसके अगले चरण में भारत अंतरिक्ष यात्रियों को गगनयान मिशन पर भेजेगा।

व्योममित्र का उद्देश्य:

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर के सिवन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मानव रहित मिशन में व्योम मित्र का उद्देश्य पर्यावरण कंट्रोल सपोर्ट सिस्टम को टेस्ट करना होगा।

व्योममित्र की गगनयान मिशन में भूमिका

Vyommitra Robot kya hai in hindi

ISRO के गगन यान मिशन में महिला रोबोट व्योम मित्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। व्योममित्र रोबोट को खास इसी मिशन के लिए तैयार किया गया है। गगनयान मिशन में व्योममित्र निम्न भूमिका निभायेगा।

  • व्योममित्र रोबोट अंतरिक्ष यात्रियों की तरह काम करेगा।
  • व्योममित्र ‘मॉड्यूल मापदंडों’ की निगरानी करने में सक्षम होगी।
  • व्योम मित्र ‘माइक्रो ग्रेविटी’ कार्यों को करने में सक्षम होगी।
  • व्योम मित्र स्विच पैनल संचालन का कार्य भी कर सकती है ।
  • मित्र चालक दल माड्यूल की निगरानी करेगा जिसमें सुरक्षा तंत्र उपकरण शामिल है।
  • यह अंतरिक्ष उड़ान में जाने से लेकर वापस आने तक क्रू मॉड्यूल की जानकारी धरती पर ISRO के वैज्ञानिकों तक पहुंचाएगा।

व्योम मित्र अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के विषय में जानकारी देगा।

व्योममित्र के अंतरिक्ष में जाने से अंतरिक्ष यात्रा के दौरान ‘मानव शरीर पर पड़ने वाले विकिरणों का प्रभाव’ को समझने में सहायता मिलेगी। मुश्किल परिस्थितियों में अंतरिक्ष यात्री जीवित रह सकें इसके लिए कार्बन डाई ऑक्साइड सिलैंडर को बदलने में भी सहायता कर सकती है।

Vyommitra Robot kya hai in hindi

दो भाषाओं में बात करने में सक्षम होगा व्योम मित्र

जो मित्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात करने में सक्षम होगा। साथिया अंतरिक्ष यात्रियों से बात कर सकता है और उन्हें पहचान सकता है।

दोस्तों उम्मीद है व्योम मित्र रोबोट पर लिखा गया आज का यह लेख “Vyommitra Robot kya hai in hindi” आपको पसंद आया होगा। इसी तरह हिंदी में अन्य नई जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिये।

4 thoughts on “Vyom Mitra: गगनयान मिशन पर जायेगी महिला रोबोट व्योममित्र,जिसके बारे में जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान | Vyommitra Robot kya hai in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!