विश्व जनसंख्या दिवस [2023]थीम, उद्देश्य एवं निबंध| World Population day Theme and Speech in hindi

Spread the love

विश्व जनसंख्या दिवस 2023, जनसंख्या दिवस पर भाषण एवं निबंध, दिवस Siva एवं क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य, विश्व जनसंख्या दिवस 2023 थीम, विश्व जनसंख्या दिवस कैसे मनाया जाता है, विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश (World Population day 2023, World Population day Theme and Speech in hindi, world Population day theme, Why we celebrate World Population day, world Population day Speech in hindi,Slogan in hindi)

World PopulatioDay 2023 : हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस( World Population डे 2023 in hindi) मनाया जाता है। विश्व को, बढ़ती जनसंख्या के एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल विश्व जनसंख्या दिवस (world populaton day ) मनाया जाता है।

पूरे विश्व में इस समय भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है । पहले चीन को विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश का दर्जा प्राप्त था ,लेकिन अब भारत ने जनसंख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया ।

भारत की जनसंख्या लगभग 142.82 करोड़ पहुँच गयी है।

यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार जनसंख्या का बहुत तेजी से बढ़ रही है और हर साल जनसंख्या में लगभग 83 बिलियन लोगों की वृद्धि हो रही है।

विश्व जनसंख्या दिवस पिछले 3 दशकों से भी अधिक समय से मनाया जा रहा है

तो आज के इस आर्टिकल में “विश्व जनसंख्या दिवस” (world population day Theme and speech in hindi ) से जुड़े सभी विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है ।

आइए जानते हैं विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास (World Population day history in hindi | world Population day theme and speech in hindi) , कारण एवं अन्य सभी जानकारी विस्तार से।

विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why we celebrate World Population day in hindi)

पूरे विश्व में हर साल 11 जुलाई को बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या से संबंधित मुद्दों के विषय में एवं उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराना है।

पूरे विश्व एवं हमारे देश में जनसंख्या विस्फोट से बहुत ही बड़ी समस्या है। विश्व जनसंख्या दिवस द्वारा विश्व स्तर पर इससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है एवं पूरे विश्व का ध्यान इस ओर केंद्रित किया जाता है। जनसंख्या के साथ-साथ आर्थिक मुद्दों एवं गरीबी पर भी चर्चा की जाती है।

(विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | World Population day Theme and Speech in hindi | विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध एवं भाषण| विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है | world population day essay in hindi)

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास (History of World Population day )

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत सन 1987 में संयुक्त राष्ट्र ने की थी। 11 जुलाई 1987 को विश्व की जनसंख्या 5 बिलियन तक पहुंच गई थी इसी बात की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया।

और पहली बार 1989 में जनसंख्या दिवस मनाया गया और 90 से अधिक देशों ने जनसंख्या दिवस को मनाया।

विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का प्रस्ताव “डॉक्टर केसी जकारिया”(Dr KC Zachariah) द्वारा रखा गया था। Dr KC Zachariah उस समय वर्ल्ड बैंक में सीनियर डेमोग्राफर के पद पर कार्यरत थे। 1987 में उन्होंने ही बताया था कि विश्व की जनसंख्या 5 बिलियन तक पहुंच पहुँच गयी है।

1990 में संयुक्त राष्ट्रसभा ने रिज़ॉल्यूशन 45/216 से देश के नागरिकों को जागरूक करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस मनाया।

(World Population day Theme and Speech in hindi | (विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | World Population day Theme and Speech in hindi)

जनसंख्या विस्फोट क्या है?

जनसंख्या से अर्थ है किसी भी सीमित क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों या लोगों की संख्या। जब भी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या आवश्यकता से अधिक हो जाती है तो उसे जनसंख्या विस्फोट कहा जाता है।

किसी भी क्षेत्र या किसी भी राष्ट्र में जनसंख्या विस्फोट होने के कारण बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जनसंख्या के बढ़ने से मूलभूत वस्तुओं की आवश्यकता ओं में भी वृद्धि होती है जिससे जरूरत से अधिक मांग होने पर वस्तुओं का मूल्य बढ़ जाता है। रोजगार की दृष्टि में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है बेरोजगारी दर बढ़ने लगती है।

इसके अतिरिक्त जनसंख्या विस्फोट के कारण किसी भी राष्ट को इसके दुष्परिणाम जैसे बेरोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। देश की आर्थिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है।

अपने देश भारत की ही बात करें तो जनसंख्या वृद्धि के चलते देश में बेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | World Population day Theme and Speech in hindi)

विश्व जनसंख्या दिवस की थीम (World Population day Theme 2023)

World Population day Theme and speech in hindi
world population day 2023 in hindi

हर साल विश्व जनसंख्या दिवस की एक थीम सुनिश्चित की जाती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस साल 2023 की विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है –

Unleasing the Power of gender equality : Uplifting the voices of women and girls to unlock our world’s infinite possibilities” ( लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना ”

जनसंख्या दिवस कैसे मनाया जाता है?

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में अलग-अलग प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में भाषण प्रतियोगिता , वाद- विवाद प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

भारत में जनसंख्या वृद्धि का कारण

हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या के कारण आज देशवासियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। और जरूरत से ज्यादा जनसंख्या भी देश के विकास में अवरोध उत्पन्न करती है।

संख्या वृद्धि के मुख्य कारण है साक्षरता में कमी एवं अंधविश्वास। इसके साथ ही रूढ़िवादी सोच के चलते देश में जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे कि-

  • बेटे की चाह में बच्चे को जन्म देते रहना।
  • यह सोच रखना कि जितने अधिक बच्चे होंगे , उतना ज्यादा रोजगार होगा।
  • परिवार नियोजन के विषय में ज्ञान ना होना।
  • कम उम्र में बेटियों की शादी करवा देना।

(विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है | World Population day Theme and Speech in hindi | world Population day 2023 )

विश्व के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश (The Most Populous countries in the world)

(विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | World Population day Theme and Speech in hindi)

Most populous countries in the world in hindi
सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश | most populous countries in the world

image source : statista

पिछले कई सालों से चीन विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश रहा है लेकिन अब चीन इस रेस में पीछे रह गया है और भारत जनसंख्या की दृष्टि से पहले नंबर पर है।

जनसंख्या की दृष्टि से तीसरे स्थान पर USA (यूएसए) एवं चौथे स्थान पर इंडोनेशिया देश है।

Noदेश (Country) जनसंख्या (Population) in million
1भारत 1428.6
2चीन 1425.7
3USA340.45
4 इंडोनेशिया277.6
5 पाकिस्तान 240.4
6 ब्राजील216.45
7 रूस144.4
8 मेक्सिको128.5
9 इथियोपिया126.7
10जापान123.3
दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले 10 देशों के नाम

जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान

किसी भी विकास शील देश के लिए जरूरत से ज्यादा जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या बन सकती है, जिसका समाधान ढूंढना अत्यंत आवश्यक है। जनसंख्या वृद्धि के चलते किसी भी देश के नागरिकों को निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  • मूलभूत अवश्यक्ताओ वाले संसाधनों में कमी आना।
  • देश में बेरोजगारी के स्तर का बढ़ना।
  • संसाधनों में कमी आने से महंगाई का बढ़ना।
  • जनसंख्या बढ़ने से पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जैसे पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग , प्राकृतिक आपदाएं आदि।

जनसंख्या पर नियंत्रण कैसे किया जा सकता है?

(विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण निबंध एवं थीम | विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है | World Population day Theme and Speech in hindi | world Population day 2023

जनसंख्या वृद्धि को देखते हुए उस पर नियंत्रण करना बहुत ही आवश्यक हो गया है लेकिन यह कार्य इतना आसान नहीं। सरकार द्वारा जनसंख्या वृद्धि दर को कम करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इन कार्यक्रमों पर ध्यान देकर एवं लोगों को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करके जनसंख्या वृद्धि दर को कुछ हद तक कम किया जा सकता।

  • छोटा परिवार सुखी परिवार , हम सभी जानते हैं कि बढ़ती महंगाई के समय परिवार के जितने अधिक सदस्य होंगे उतना ही अधिक खर्चा होगा। इसलिए अपने परिवार को छोटा रखकर हम अपने बच्चों को एक बेहतर जिंदगी दे सकते हैं।
  • अपने बच्चों को उचित शिक्षा देकर इन सभी बातों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
  • सरकार द्वारा छोटे परिवारों के लिए उचित योजनाओं एवं बेहतर स्कीमों के द्वारा लोगों को जगरूख किया जा सकता है।
  • परिवार नियोजन जैसे विषयों पर खुलकर बात करना।
  • जनसंख्या वृद्धि से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना।

भारत जैसे विविधताओं में एकता वाले देश में नागरिकों को जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक करना किसी चुनौती से कम नहीं है। भारत एक ऐसा देश है जहां आर्थिक रूप से बहुत असमानता है।

इसीलिए जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे पर पूरे देश को चिंतन करना होगा। तब जाकर हर साल 11 july को मनाया जाने वाला विश्व जनसंख्या दिवस (world population day 2023 in hindi) सफल होगा।

उम्मीद है आपको विश्व जनसंख्या दिवस पर लिख गया यह आर्टिकल (World Population day Theme and Speech in hindi) पसंद आया होगा।

FAQ’s on World Population day 2023

विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

भारत

विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

वेटिकन सिटी

भारत की जनसंख्या कितनी है?

142.82 करोड़

वेटिकन सिटी की जनसंख्या कितनी है?

518

Image source : freepik

1 thought on “विश्व जनसंख्या दिवस [2023]थीम, उद्देश्य एवं निबंध| World Population day Theme and Speech in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!