अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है,इतिहास एवं उद्देश्य | International Malala day 2023 History and Significance in hindi

Spread the love

International Malala Day 2023 in hindi, अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस,इतिहास एवं उद्देश्य | International Malala day 2023,History and Significance in hindi, अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है, International Malala day in hindi

International Malala day 2023 : हम अपने समाज में कई ऐसी प्रेरणादायक और संघर्ष की कहानी सुनते हैं, जो हमारी कल्पना शक्ति के परे होती हैं। आज ऐसी ही एक युवा कार्यकर्ता एवं समाज सेविका मलाला का जन्मदिन है, जिनके जन्म दिवस के अवसर पर मलाला दिवस मनाया जाता है।

सबसे कम उम्र में “नोबेल पुरस्कार” प्राप्त करने वाली मलाला ने अपनी छोटी सी उम्र में महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठायी। समाज के कल्याण एवं बेहतर भविष्य के लिए मलाला ने अपना जीवन भी दाव पर लगा दिया था।

मलाला के कड़े संघर्ष एवं प्रयासों को स्मरण करने के उद्देश्य से आज पूरा विश्व मलाला दिवस मना रहा है। तो आइए जानते हैं मलाला दिवस कब एवं क्यों मनाया जाता है, मलाला दिवस का इतिहास (History of Malala day in hindi) , मलाला दिवस का उद्देश्य, मलाला यूसुफजई कौन है, इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से।

हर साल 12 july को पाकिस्तानी समाज सेवी “मलाला युसुफजई” के जन्मदिन के अवसर पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर मलाला दिवस मनाया जाता है।

अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस 2023 | International Malala day 2023 in hindi

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 12 जुलाई को बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाली मलाला को सम्मान देने हेतु विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस का आयोजन किया जाता है ।

अपनी छोटी सी उम्र में वो कर दिखाना जो हमारी सोच से भी परे है , कोई साधारण इंसान नहीं कर सकता। छोटी सी उम्र में तालिबानियों की गोली का निशाना बनने वाली मलाला ने संयुक्त राष्ट्र में पूरे विश्व को महिलाओं की शिक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति एकजुट होने के लिए आग्रह किया।

कौन है मलाला युसुफजई | Malala Yousafzai

International Malala day 2023 history and significance in hindi
अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस

मलाला का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के मिंगोरा गांव में हुआ था। मलाला एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी थी। लाला ने केवल 11 साल की उम्र से ही लड़कियों एवं महिलाओं की शिक्षा के अधिकार को लेकर अपनी आवाज उठाना शुरू कर दिया था।

मलाला शिक्षा के अधिकार के लिए हमेशा जुल्म के खिलाफ खड़ी रही। उन्हें इस तरह से महिला शिक्षा अधिकारों की वकालत करता देख तालिबानियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया।

मलाला के पिता एक शिक्षक थे तथा भी बच्चों की शिक्षा को लेकर हमेशा कार्यरत रहे। मलाला की शिक्षा में उनके पिता की अहम भूमिका रही है।

मलाला के पिता की खुद की निजी स्कूलों की श्रृंखला भी रही है जिसका नाम खुशहाल पब्लिक स्कूल है। मलाला के पिता ने उनके स्कूल का नाम अपने बेटे खुशहाल के नाम पर रखा था।

अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस,इतिहास एवं उद्देश्य | International Malala day 2023,History and Significance in hindi

स्कूल बस में मलाला पर तालिबानी ने चलाई थी गोली

महिलाओं एवं बच्चों की शिक्षा के लिए मलाला का यह प्रयास कट्टरपंथी समूह तहरीक ए तालिबान को कतई पसंद नहीं था। यह समूह पाकिस्तान में स्कूल जाने वाली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकता था। लेकिन मलाला को इनका बिल्कुल भी खौफ नहीं था और वह अपने इस कार्य की ओर और अधिक सक्रिय होती गई।

मलाला के इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप एक दिन 9 अक्टूबर 2012 को मलाला जब अपना परीक्षा देकर स्कूल से वापस लौट रही थी, तो एक तालिबानी ने मलाला एवं उसके साथ दो अन्य लड़कियों को गोली मार दी।

मलाला को सिर पर गोली लगी थी और उनकी हालत काफी गंभीर थी। उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां वह बेहोशी की हालत में थी उसके बाद उन्हें बर्मिंघम के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल ले जाया गया।

इस एक जानलेवा हमले ने मलाला की जिंदगी की दिशा बदल दी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिली। इस घटना के बाद मलाला को पूरे विश्व स्तर पर प्रसिद्धि मिली और मलाला की हिम्मत और जज्बे को सम्मान मिला।

अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस का इतिहास | History of International Malala day in hindi

विश्व भर में महिलाओं की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को बल देने के प्रयास से अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस की घोषणा की गई थी। तालिबानी हमले के बाद मलाला यूसुफजई को पूरे विश्व में प्रसिद्धि मिल गई थी।

मलाला ने उस हमले के बाद भी पूरी लगन के साथ महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया।

इस प्रकार मलाला के प्रयासों के फलस्वरूप 12 सितंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में मलाला के जोरदार भाषण के बाद संयुक्त राष्ट्र ने मलाला दिवस मनाने की घोषणा की।

संयुक्त राष्ट्र में दिए गए अपने भाषण में मलाला ने महिलाओं की शिक्षा एवं उनकी सुरक्षा पर जोर दिया। और उनके इस भाषण से प्रभावित होकर उसी समय से 12 july को मलाला दिवस मनाने की घोषणा कर दी।

क्यों मनाया जाता है अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस

International Malala day 2023, संयुक्त राष्ट्र संघ में मलाला का भाषण, source : YouTube

12 जुलाई 2013 को 16 साल की मलाला यूसुफजई ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में एक भाषण दिया। उनके इस भाषण में पूरे विश्व की महिलाओं के शिक्षा को लेकर महत्वपूर्ण एवं बहुत ही प्रभावशाली बातें कही गई

उन्होंने अपने भाषण में पूरे विश्व से अपील की कि शिक्षा नीतियों में हमें बदलाव लाना चाहिए। उनका यह भाषण इतना प्रभावशाली था कि संयुक्त राष्ट्र ने उसी समय उनके जन्मदिन के अवसर पर ही यह घोषणा कर दी कि उनको सम्मानित करने के लिए पूरे विश्व स्तर पर 12 जुलाई को मलाला दिवस मनाया जाएगा।

International Malala day 2023 in hindi | अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है | अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस 2023 | International Malala day 2023

अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस का उद्देश्य (International Malala day 2023 significance)

International Malala day 2023 history in hindi
International Malala day 2023 in hindi, history

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलाला ने बच्चों के शिक्षा के अधिकार एवं महिलाओं के हित के लिए संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण से पूरे विश्व से संबोधन दिया था। आइए जानते हैं मलाला दिवस मनाने का उद्देश्य :

  • विश्व स्तर पर महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें उनके इस अधिकार के प्रति जागरूक करना।
  • विश्व स्तर पर नारी शक्ति को सशक्त बनाना
  • युवाओं को उनके अधिकारों एवं सही मार्ग चुनने हेतु जागरूक करना।

मलाला को दिये गए पुरस्कार एवं सम्मान (Awards and Honours)

मलाला को 2,4 नहीं बल्कि कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिनमें से कुछ नीचे दिये गए हैं।

  • साल 2012 में मलाला को पाकिस्तान का पहला “राष्ट्रीय युवा शांति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
  • पाकिस्तान का दूसरा बड़ा नागरिक पुरस्कार “सितारा – ए- सुजात” दिया गया।
  • उनके नैतिक साहस के लिए ” ऐनी फ्रैंक पुरस्कार” दिया गया।
  • 2013 में उन्हें यूरोपीय संसद द्वारा “सखारोव” पुरस्कार दिया गया।
  • 2014 में उन्हें भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ “नोबेल शांति पुरस्कार” दिया गया।
  • 2013, 2014 और 2015 के टाइम पत्रिका के अंक में उन्हें विश्व के सबसे प्रभावशाली लोगों में दिखाया गया।
  • साल 2017 में उन्हे मानद कनाडाई नागरिकता से भी सम्मानित किया गया।
  • “एशिया गेम चेंजर अवार्ड “

उम्मीद है आपको अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस पर लिखा गया यह आर्टिकल ” International Malala day 2023 in hindi” पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग टॉपिक पर जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहिए।

मलाला दिवस कब मनाया जाता है

मलाला दिवस 12 जुलाई को मलाला के जन्म दिवस पर मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है?

महिलाओं की शिक्षा उनके सशक्तिकरण एवं बच्चों के शिक्षा के अधिकार को पूरे विश्व तक प्रसारित करने के लिए मलाला ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाई थी। मलाला के इस प्रयास को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी।

मलाला यूसुफजई कौन है

मलाला युसूफ चाहिए एक पाकिस्तानी समाजसेवी है जो 11 साल की उम्र से बच्चों शिक्षा के अधिकार एवं महिलाओं के अधिकारों के लिए पूरे विश्व को जागरुक करने का काम कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें तालिबानी हमने का सामना करते हुए गोली भी खानी पड़ी थी।

image source: wallpapercave.com

1 thought on “अंतराष्ट्रीय मलाला दिवस क्यों मनाया जाता है,इतिहास एवं उद्देश्य | International Malala day 2023 History and Significance in hindi”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!