G20 Venue :भारत मंडपम से जुड़े रोचक दिलचस्प तथ्य | Bharat Mandapam intresting facts in hindi

Spread the love

भारत मंडपम से जुड़े रोचक तथ्य, भारत मंडपम क्या है, भारत मंडपम की खासियत, भारत मंडपम से जुड़े दिलचस्प तथ्य, Bharat Mandapam intresting facts in hindi, Bharat Mandapam kya hai in hindi, Bharat Mandapam in hindi, Bharat Mandapam unknown facts,

साल 2023 का जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया गया। G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत में नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में मोदी सरकार द्वारा भारत मंडपम नामक एक कन्वेंशन सेंटर की स्थापना की गई जिसमें 9 एवं 10 सितंबर को G-20 सम्मेलन आयोजित किया गया।

127 एकड़ जमीन पर बने इस भारत मंडपम की भव्यता देखते ही बनती है। भारत की प्राचीन संस्कृति एवं स्थापत्य कला को समेटे हुए यह भारत मंडपम सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है। तो आज हम आपके लिए भारत मंडपम से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आये हैं।

भारत मंडपम की ऐसी क्या खासियत है जो इसे G-20 सम्मेलन के लिए चुना गया। तो आईए जानते हैं G20 वेन्यू भारत मंडपम से जुड़े रोचक एवं दिलचस्प तथ्य हिंदी में (Bharat Mandapam intresting facts in hindi)

क्या है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘ स्टेचू ऑफ़ यूनिटी’ की खासियत?

भारत मंडपम क्या है| Bharat Mandapam kya hai?

Bharat mandapam intresting facts in hindi
भारत मंडपम: Bharat mandapam intresting facts in hindi

भारत मंडपम से जुड़े रोचक तथ्य (Bharat Mandapam intresting facts in hindi) एवं उसकी खासियत जानने से पहले जानते हैं कि आखिर भारत मंडपम क्या है?

हाल ही में भारत मंडपम काफी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि यहां पर G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अमेरिका ब्रिटेन इंडोनेशिया एवं कई अन्य देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख शामिल हुए थे।

भारत मंडपम प्रगति मैदान पर स्थित भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है जिसे आप अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी से सम्मेलन केंद्र भी कह सकते हैं। इस सम्मेलन में विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश भाग लेने पहुंचे थे जिसके अंतर्गत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई।

भारत मंडपम को आम जनता के लिए G20 शिखर सम्मेलन होने के बाद खोला जाएगा।

Bharat Mandapam intresting facts in hindi

भारत मंडपम दुनिया के टॉप 10 कन्वेंशन सेंटर में से एक है ।

भारत मंडपम भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है और साथ ही दुनिया के टॉप 10 कन्वेंशन सेंटर में से एक है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 जुलाई को किया गया था।

भारत मंडपम को नेशनल प्रोजेक्ट के तहत 2017 में शुरू किया गया था।

भारत मंडपम का निर्माण

भारत मंडपम के निर्माण में 200 वास्तुकार टेक्नीशियन, इंजीनियर एवं सलाहकारों की आवश्यकता पड़ी। भारत मंडपम के निर्माण में 6000 से अधिक मजदूरों ने काम किया।

भारत मंडपम निर्माण का उद्देश्य

123 एकड़ जमीन में बना भारत मंडपम को शंकर के आकार में डिजाइन किया गया है।

भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर का निर्माण प्रगति मैदान में 123 एकड़ जमीन पर किया गया है। भारत मंडपम की पूर्ण लागत 2700 करोड रुपए है। भारत मंडपम को शंकर के आकार में डिजाइन किया गया है।

Bharat mandapam intresting facts in hindi | bharat mandapam kya hai in hindi

27 फीट ऊंची नटराज की मूर्ति लगाई गई है।

भारत मंडपम में लगी नटराज की प्रतिमा अत्यंत ही आकर्षक एवं दुनिया की सबसे ऊंची नटराज की मूर्ति है। नटराज की प्रतिमा भगवान शिव की तांडव करते हुए मुद्रा मानी जाती है। भगवान नटराज की इस प्रतिमा का वजन 18 टन है। नटराज की प्रतिमा से जुड़े मुख्य बिंदु इस प्रकार है-

  • इस मूर्ति को ‘लॉस्ट वैक्स मेथड’ से बनाया गया है जिससे कि चोल साम्राज्य में मूर्तियां बनाई जाती थी।
  • भगवान नटराज की यह प्रतिमा ‘अष्टधातु’ से बनाई गई है।
  • नटराज की इस मूर्ति के मूर्तिकार का नाम राधाकृष्णन स्थापति है
  • नटराज की इस मूर्ति के निर्माण में राधा कृष्ण और उनकी टीम को पूरे 7 महीने लगे।
  • इस मूर्ति की लागत 10 करोड रुपए है एवं वजन 18 टन है ।

भारतीय संस्कृति परंपरा एवं स्थापत्य कला को दर्शाता है भारत मंडपम ।

भारत मंडपम के हर कमरे एवं दीवार पर भारतीय संस्कृति की छाप दिखाई पड़ती है। यहां की दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग एवं योग मुद्राएं बनाई गई है।

भारत मंडपम नाम बसवेश्वर के अनुभव मंडपम से प्रेरित है।

भारत मंडपम का नाम बसवेश्वर के अनुभव मंडपम से प्रेरित है, जिसका अर्थ है अभिव्यक्ति वाद एवं संवाद।

भारत मंडपम को ‘दिल्ली की खिड़की’ के रूप में डिजाइन किया गया है ।

भारत मंडपम के आर्किटेक्ट का नाम संजय सिंह है। उनके अनुसार भारत मंडपम को दिल्ली की खिड़की के रूप में डिजाइन किया गया है जो कि भारत की प्राचीन संस्कृति विरासत और धरोहर को दर्शाती है।

Bharat mandapam intresting facts in hindi | bharat mandapam kya hai in hindi

10000 लोगों के बैठने की है क्षमता

देश के सबसे बड़े इस कन्वेंशन सेंटर में 10000 लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता है। इसमें तीन फ्लोर बनाए गए हैं।

  • पहले फ्लोर पर 18 कमरे बनाए गए हैं जिन्हें की कांफ्रेंस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
  • दूसरे फ्लोर पर दो बड़े हॉल एवं एक सम्मिट रूम बनाया गया है। इस फ्लोर पर एक लॉन्च एरिया भी बनाया गया है।
  • तीसरी फ्लोर पर भी एक बड़ा हॉल एवं एक एम्पीथियेटर बनाया गया है । जिसमें हॉल की क्षमता 4000 लोगों के बैठने की है एवं एम्पीथियेटर में 3000 लोग बैठ सकते हैं।

आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त है कॉन्फ्रेंस रूम

26 फुटबॉल मैदान के बराबर

प्रगति मैदान में निर्मित भारत मंडपम का आकार इतना बड़ा है कि इसमें 26 फुटबॉल के मैदान समा सकते हैं। भारत मंडपम ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से भी बड़ा है।

वीआईपी सुरक्षा के हैं खास इंतजाम

भारत मंडपम में हाल ही में G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश-विदेश के बड़े-बड़े नेता शामिल हुए थे। भारत मंडपम में बड़े-बड़े समारोह के आयोजन को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

5000 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था मौजूद है।

भारत मंडपम में गाड़ियों की पार्किंग सुविधा के लिए भी एक अच्छा

image source : wikipedia

4 thoughts on “G20 Venue :भारत मंडपम से जुड़े रोचक दिलचस्प तथ्य | Bharat Mandapam intresting facts in hindi”

  1. भारत मंडपम के बारे अपने बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानकारी हमारे साथ साझा की है। आपने केवल एक ही लेख में इतने सारे फैक्ट्स कवर किए हैं कि किसी और लेख को पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धन्यवाद।

    Reply

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!