Lord Puneet : कौन है पुनीत सुपरस्टार जिन्हें Big Boss से बाहर करना, जियो सिनेमा को पड़ गया महंगा (Puneet Superstar kaun hai)

Spread the love

लॉर्ड पुनीत, पुनीत सुपरस्टार कौन है, पुनीत सुपरस्टार की जीवनी, पुनीत सुपरस्टार जीवन परिचय | Puneet Superstar Lord Puneet, Puneet Superstar biography in hindi, bigg boss OTT

सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते इन दिनों पुनीत सुपरस्टार काफी चर्चा में है। हाल ही में पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस OTT 2 में देखा गया था।

लेकिन पुनीत सुपरस्टार को घर से निकाले जाने के 3 दिन के अंदर ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 3 लाख से 1 मिलियन फॉलोवर्स हो गए थे। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी सोशल मीडिया पर कितनी अधिक फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ फैजान अंसारी ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुनीत के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है कि पुनीत के फैंस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

आइए जानते हैं कौन है पुनीत सुपरस्टार ( Puneet Superstar kaun hai in hindi)

बिग बॉस के घर में पुनीत को अपनी अजीब हरकतों की वजह से कई बार चेतावनी दी गई जिसके बाद उन्हें अन्य प्रतियोगियों की सहमति से बिग बॉस OTT से बाहर निकाल दिया गया।

Read :

खतरों के खिलाडी के सभी सीजन (1-13) के विजेताओं की list

पुनीत सुपरस्टार कौन है | Puneet Superstar kaun hai ( Puneet Superstar biography in hindi)

बिग बॉस OTT जियोसिनेमा पर प्रसारित हो रहा है और इन दिनों बिग बॉस OTT काफी चर्चा में भी रहा जिसकी असल वजह थी पुनीत सुपरस्टार। हालांकि पुनीत को शो में केवल 12 घंटे रहने के बाद ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

17 जून से जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले bigg boss OTT 2 में पुनीत सुपरस्टार को केवल 12 घंटे बाद ही घर से निकाल दिया गया था। और कमाल की बात यह है कि जब पुनीत को बिग बॉस से बाहर निकाला गया तो,उसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई ।

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है और वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं कॉमेडियन है। जो अपने फैंस को हंसाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस में भी कह दिया था कि वह जैसे हैं वह वैसे ही रहेंगे।वह किसी के लिए खुद को नहीं बदलेंगे। इस पर अगर बिग बॉस ने घर से बाहर निकालना चाहता है तो निकाल सकता है।

तो आइए जानते हैं पुनीत सुपरस्टार कौन है ? पुनीत सुपरस्टार का जीवन परिचय (Puneet Superstar biography in hindi | Puneet Superstar kaun hai? | Lord Puneet kaun hai)

पुनीत सुपरस्टार का प्रारंभिक जीवन

पुनीत का जन्म राजस्थान जयपुर में हुआ था। पुनीत की स्कूल की पढ़ाई राजेंद्र नगर दिल्ली के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई है।

पुनीत के परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी जब पुनीत 12वीं कक्षा में थे तो उनके पास पीस बनने के लिए पैसे नहीं थे। स्कूल में उन्हें बार-बार फीस जमा करने के लिए कहा जाता था।

इसके बाद पुनीत को पैसों की तंगी के चलते बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

पुनीत सुपरस्टार का करियर

पुनीत सुपरस्टार 2015 में एक कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करते थे इसी दौरान उनकी उनकी सगाई भी हुई थी। जो कि बाद में किसी कारणवश टूट गई।

पुनीत अपनी प्राइवेट नौकरी पर अपने बॉस से काफी ज्यादा परेशान थे। पुनीत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके बॉस ने छोटी-छोटी बातों पर परेशान करते थे। और एक दिन अपने बॉस की बातों से परेशान होकर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

जब पुनीत ने नौकरी छोड़ी थी तो उनके पास 138000 रुपए थे। पुनीत को लगा था कि वे आराम से कुछ दिन इन पैसों में अपना गुजारा कर लेंगे। लेकिन जल्द ही उनके यह पैसे भी खत्म हो गए।

के परिवार ने उन्हें दूसरी नौकरी ढूंढने को कहा लेकिन पुनीत ने दूसरी नौकरी नहीं ढूंढी। फिर एक समय ऐसा आया जब उन्हें अपने सोने की चेन गिरवी रखनी पड़ी।

Puneet Superstar kaun hai | Puneet Superstar biography in hindi

पुनीत ने टिक टॉक में 16000 वीडियो डाली।

पुनीत को उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर वीडियोस अपलोड करने का सुझाव दिया रोहन अपने दोस्तों के कहने पर टिक टॉक पर वीडियो बनाने शुरू करें।

शुरुआत में पुनीत सुपरस्टार ने टिक टॉक पर काफी वीडियो अपलोड करें लेकिन उनकी कोई भी वीडियो वायरल नहीं हो पाई। लेकिन पुनीत ने फिर भी हार नहीं मानी और वह लगातार वीडियो बनाते गए और टिक टॉक पर अपलोड करते रहे।

पुनीत ने 8 महीने के अंदर लगभग 16000 वीडियो पोस्ट करी थी लेकिन फिर भी उन्हें रिजल्ट नहीं मिल रहा था।

फिर अचानक पुनीत ने एक दिन एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने कहा- ” अभी अभी उठा हूं मैं, चाय पियूँगा, नहाऊँगा, टिक टॉक की वीडियो बनाऊंगा, मां-बाप की गालियां सुनूँगा और रात को फ्री का खाना खा कर सो जाऊंगा। “

पुनीत सुपरस्टार का यह वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि उसने पुनीत की किस्मत ही बदल दी। इसके बाद लगातार उनके फैंस बढ़ते ही गए।

टिक टॉक पर जब puneet की videos चलने लगी तो भारत में टिक टॉक बैन हो गया। इसके बाद puneet Superstar ने Youtube shorts बनाने शुरू किए और instagram पर भी अपने videos डाले। उनके videos में वो लोगों को हँसाने के लिए कुछ भी अजीब गरीब हरकतें करते नजर आते हैं। जैसे कीचड़ मे लेट जाना, अपने ऊपर फिनाइल डाल देना, कभी अपने ऊपर नाली का पानी डाल देना ।

(Puneet Superstar kaun hai | Puneet Superstar biography in hindi)

अपने इन वीडियो से पुनीत अपने दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं और इसी के चलते उन्हें बिग बॉस ओपीडी पर भी बुलाया गया। भले ही उन्हें 12 घंटे के अंदर बिग बॉस से बाहर निकाल दिया गया लेकिन इससे उनके प्रशंसक काफी नाराज हुए।

और उनके प्रशंसकों की नाराजगी का इतना गहरा असर देखने को मिला कि जिओसिनेमा एप की रेटिंग 4 से सीधे 1 पर आ गई।

पुनीत सुपरस्टार के बिग बॉस से बाहर होने के बाद जियो सिनेमा एप रेटिंग पर आई भारी गिरावट

पुनीत सुपरस्टार के बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने के बाद उनके फैंस में काफी नाराजगी है। सोशल मीडिया में पुनीत सुपरस्टार के काफी फॉलोवर्स हैं। और बिग बॉस से बाहर होने के बाद जियोसिनेमा की रेटिंग 4 से सीधे 1 पर आ गई।

लगभग 20 लाख लोगों ने Jio Cinema के इस ऐप पर रिव्यू किया जिससे इस ऐप की रेटिंग इतनी ज्यादा गिर गई। पुनीत के फैंस उन्हें बिग बॉस में वापस बुलाने की मांग कर रहे थे।

लेकिन देखा जाए तो बिग बॉस का पुनीत सुपरस्टार को घर से बाहर निकालने से पुनीत का काफी फायदा मिला। क्योंकि इसके बाद पुनीत की फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ी है।

पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया अकाउंट | Puneet Superstar Social Media Account

YouTube : Puneet Superstar Shorts

Instagram : Puneetsuper_starrrr

दोस्तों उम्मीद है आपको Puneet Superstar के विषय में आज का ये आर्टिकल ” Puneet Superstar kaun hai| Puneet Superstar biography in hindi” पसंद आया होगा। ऐसे ही हिंदी में अन्य जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर visit करते रहिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

   Join WhatsApp Group! Join WhatsApp Group!