MPESB Vacancy : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पर्यवेक्षक भर्ती (Paryavekshak Recruitment Test 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 660 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 है।
MPESB Vacancy के बारे में
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती विभिन्न प्रकार की पर्यवेक्षक पदों (Supervisor Posts) के लिए आयोजित की जा रही है।अगर आवेदन पत्र में कोई गलती हो जाए, तो आप 9 जनवरी से 28 जनवरी 2025 के बीच संशोधन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 28 फरवरी 2025 से आयोजित की जाएगी।
आवेदन की तिथियां
- आवेदन शुरू: 9 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2025
- आवेदन में सुधार: 9 जनवरी से 28 जनवरी 2025
- परीक्षा तिथि: 28 फरवरी 2025
विशेष अवसर
इस भर्ती में उन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अधिक मौके दिए गए हैं, जो पहले से इस क्षेत्र में कार्यरत हैं। यह उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हालांकि, जिनके पास आंगनवाड़ी का अनुभव नहीं है, वे भी खुली भर्ती के तहत आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों
पद कोड भर्ती का प्रकार पदों की संख्या:
- 01 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग): 10 (सिर्फ महिलाएं)
- 02 खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग): 9 (सिर्फ महिलाएं)
- 03 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से सीमित सीधी भर्ती : 321 (सिर्फ महिलाएं)
- 04 खुली सीधी भर्ती : 288 (सिर्फ महिलाएं)
- 05 खुली सीधी भर्ती : 32 (सिर्फ पुरुष)
पात्रता मानदंड
- सीमित सीधी भर्ती:
- न्यूनतम 12वीं पास।
- 5 साल का अनुभव बतौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
- खुली सीधी भर्ती:
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन)।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष।
चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹500।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग): ₹250 (केवल मध्य प्रदेश निवासी)।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नए उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। जल्दी आवेदन करें और अपनी सरकारी नौकरी का सपना पूरा करें।
इसे भी पढ़े – नए साल में शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, शुरू हुई बंपर भर्तियां – जानें पूरी जानकारी
इसे भी पढ़े – कड़ाके की ठंड से बढ़ी मुश्किलें, स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां बढ़ीं
इसे भी पढ़े – शिक्षामित्र की सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी, हर महीने मिलेंगे इतने रूपये