UP School Winter Vacation Extended : देखा जाए तो लगातार ठंडी बढ़ते जा रही है उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में सब जगह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे दिखाई दे रहा है। जिसके वजह से लगातार तापमान गिरता जा रहा है। राज्य में ठंड और बारिश की दोहरी मार झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले ये स्कूल 6 से 9 जनवरी के बीच खुलने वाले थे, लेकिन अब बढ़ती सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है।
UP School Winter Vacation Extended : 14 जनवरी तक
जहां पर 14 जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में क्लास नाइंथ तक को लेकर अपडेट नहीं किया गया था छुट्टियां को लेकर उसमें कुछ परिवर्तन किए गए है। अब, बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी कक्षाओं के लिए अवकाश बढ़ा दिया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में अब स्कूल और कॉलेज 14 जनवरी 2025 के बाद ही खुलेंगे।
प्रमुख जिलों में हालात और छुट्टियों का ऐलान
- प्रयागराज: महाकुंभ की तैयारियों और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए यहां सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों (CBSE, यूपी बोर्ड, ICSE, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम) को 9 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
- अयोध्या: यहां कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी 2025 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- कानपुर: 11 जनवरी तक में भी शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया गया है।
- नोएडा और गाजियाबाद: दिल्ली से सटे इन जिलों में स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।
- मेरठ: यहां भी सभी स्कूल और कॉलेज 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।
अन्य राज्यों में भी बढ़ीं छुट्टियां
उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं:
- बिहार और राजस्थान में बढ़ी सर्दियों की छुट्टियां: पटना में 11 जनवरी तक स्कूल बंद, राजस्थान में 9 जनवरी तक अवकाश है।
- दिल्ली: वहीं पर देखा जाए तो 15 जनवरी तक बहुत सारे स्कूल और कॉलेज में बंद रहने की आशंका है।
- हरियाणा: सरकार के द्वारा यह भी बताया गया की 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित की गई है।
- पंजाब: पंजाब में भी शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर के बने रहने की संभावना जताई है। ऐसी स्थिति में, राज्यों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी के बाद भी आगे बढ़ाया जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़े – अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती, अब सिर्फ 6 महीने तक मान्य रहेगा सर्टिफिकेट
इसे भी पढ़े – शिक्षामित्र की सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी, हर महीने मिलेंगे इतने रूपये
इसे भी पढ़े – 8वीं पास के लिए बिजली मीटर रीडर की 1050 पदों पर भर्ती