CTET Answer Key 2024 : सीटीईटी की आंसर का ऑब्जेक्शन का आखिरी दिन आज, तुरंत करें आवेदन

CTET Answer Key 2024 : दोस्तों CTET आंसर की ऑब्जेक्शन का आखिरी दिन आज है, किस प्रकार से आसानी से आप इसके लिए आवेदन कर सकते हो। इस चीज की जानकारी इस आर्टिकल में हम आपको देने वाले हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2024 की आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 5 जनवरी 2025 को बंद करने की घोषणा की है। अगर आपने अब तक अपनी आपत्ति दर्ज नहीं की है, तो देर न करें। उम्मीदवार आज रात 11:59 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

CTET Answer Key 2024 के बारे में

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET दिसंबर 2024 की आंसर की जारी कर दी है। यह उम्मीदवारों को परीक्षा में दिए गए उत्तरों की जांच करने और किसी भी उत्तर के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करता है। आंसर की के आधार पर, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं।

अगर आपने CTET 2024 की परीक्षा दी है और आंसर की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो आपको इसे दर्ज करने का विकल्प मिलता है। नीचे दी गई जानकारी आपको पूरी प्रक्रिया को समझने और सही तरीके से आपत्ति दर्ज करने में मदद करेगी।

CTET Answer Key: ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि

CBSE ने आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए एक ऑब्जेक्शन विंडो खोली है। यह विंडो सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहती है।

शुरुआत की तिथि: 1 जनवरी 2025अंतिम तिथि: 5 जनवरी 2025 (रात 11:59 बजे तक)

ऑब्जेक्शन दर्ज करने का शुल्क

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹1000 प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा।भुगतान केवल क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है।एक बार भुगतान करने के बाद यह शुल्क अपरिवर्तनीय (non-refundable) होगा, सिवाय इसके कि आपकी आपत्ति को सही माना जाए।

सीबीएसई की प्रक्रिया और निर्णय

सीबीएसई ने कहा गया किया है कि:विशेषज्ञों की एक टीम सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी।यदि किसी प्रश्न में गलती पाई जाती है, तो नीतिगत निर्णय लिया जाएगा।सही आपत्तियों के लिए शुल्क संबंधित क्रेडिट/डेबिट कार्ड में वापस कर दिया जाएगा।बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा, और इस पर आगे कोई संचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया

ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके मेनू पर “आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करें” ऑप्शन दिख रहा होगा जिस पर क्लिक कीजिए।
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से आपत्ति शुल्क का भुगतान करें।
  • यह सब करने के बाद आखिरी में आप सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते हो।

Leave a Comment